गंगाशहर निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने के मामले की आंच गब्बर रेस्टोरेंट तक ,जबकि पहले ही भागीदारी से अलग घोषित है तरुण यादव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।बीकानेर के गंगा शहर में जैन कॉलेज के पास रविवार को हुई निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने तथा तीन मजदूरों की मौत और पांच मजदूरों के घायल होने की घटना होने के पश्चात आज सोमवार को नगर निगम का दस्ता दीनदयाल उपाध्याय सर्किल स्थित गब्बर रेस्टोरेंट भी पहुंचा जहां नापतोल कर रेस्टोरेंट में अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है तथा इस संदर्भ का नोटिस भी निगम द्वारा जारी कर दिया गया है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि यह अतिक्रमण की कार्यवाही कहीं न कहीं तरुण यादव से जोड़कर देखी जा रही है क्योंकि गब्बर रेस्टोरेंट के आस पास के लगभग 8से 10 व्यवसायिक बिल्डिंग्स ने भी उसी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य कर रखा है जबकि उनको इस तरह की कार्यवाही का कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि गंगाशहर मामले में तरुण यादव का नाम आते ही उसे गब्बर रेस्टोरेंट के साथ जोड़ दिया गया जबकि तरुण यादव को गत 20 अगस्त को ही रेस्टोरेंट की भागीदारी से विमुक्त घोषित किया जा चुका है जिसकी घोषणा रेस्टोरेंट के वर्तमान मालिक द्वारा सेंट्रल नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र पर घोषित की जा चुकी है ।इसके बावजूद भी इस मामले में गब्बर रेस्टोरेंट का नाम जोड़ा जा रहा है । जबकि इस मामले से गब्बर रेस्टोरेंट के मालिक का कोई लेना देना नहीं है ।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी तरुण यादव विवादों में घिरा रहा है जब पिछले लॉकडाउन के दौरान शहर की एक पॉश कॉलोनी में उसके शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया गया था।तरुण यादव के शराब के ठेकों के अतिरिक्त पवन पुरी क्षेत्र में एक हॉस्टल भी चलाया जा रहा है।सूत्रों की माने तो उसके द्वारा वहां भी अवैध निर्माण किया गया है परंतु वहां कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!