NATIONAL NEWS

गर्मी परवान पर, बाढ़ की हो रही तैयारी:बीकानेर में पंद्रह जून से तीस सितम्बर तक चौबीस घंटे काम करेगा बाढ़ कंट्रोल रूम

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गर्मी परवान पर, बाढ़ की हो रही तैयारी:बीकानेर में पंद्रह जून से तीस सितम्बर तक चौबीस घंटे काम करेगा बाढ़ कंट्रोल रूम

बीकानेर में तापमान पचास डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छूने को है और जिला प्रशासन मानसून की तैयारियों में जुट गया है। जिला कलेक्टर सोमवार जहां मानसून पूर्व की तैयारी की समीक्षा करेगी, वहीं बाढ़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।

मानसून पूर्व तैयारी की समीक्षा के लिए 27 मई को दोपहर साढ़े बारह बजे जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि मानसून काल के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों को कंटीन्जेंसीज प्लान पर चर्चा होगी।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितम्बर तक

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितंबर तक अथवा मानसून समाप्ति तक प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 व टोल फ्री नंबर 1077 होंगे। पूर्व में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कार्मिक अपनी पारी के अनुसार जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का कार्य भी संपादित करेंगे।

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना तथा सहायक प्रभारी उपखंड अधिकारी कविता गोदारा को बनाया गया है। जिला कलेक्टर ने समस्त जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों को भी अपने विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!