गहलोत के प्रमुख सचिव रहे रांका सहित 4 आईएएस APO:आरएएस योगेश श्रीवास्तव CM के ओएसडी नियुक्त; पेपरलीक माफिया, गैंगस्टर्स पर कार्रवाई के संकेत

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गहलोत के प्रमुख सचिव रहे रांका सहित 4 आईएएस APO:आरएएस योगेश श्रीवास्तव CM के ओएसडी नियुक्त; पेपरलीक माफिया, गैंगस्टर्स पर कार्रवाई के संकेत

जयपुर

राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भजनलाल शर्मा एक्टिव मोड में आ गए हैं। आज सचिवालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने की। जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं की स्थिति को लेकर चर्चा की गई।

वहीं, भजनलाल सरकार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका सहित 4 आईएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। नए फैसलों में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को सीएम का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा को भी विभाग का बंटवारा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा नेताओं के साथ केंद्र सरकार के आला नेताओं से भी बातचीत करेंगे। ताकि जल्द से जल्द विभागों का बटवारा कर लोकसभा चुनाव से पहले आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा सके।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने केंद्र से हरी झंडी मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, शुक्रवार को पहली मीटिंग में भजनलाल सरकार ने पेपरलीक मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन करने और अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने सहित तीन फैसले लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पद पर भजनलाल शर्मा, जबकि उपमुख्यमंत्री के पद पर दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पद पर भजनलाल शर्मा, जबकि उपमुख्यमंत्री के पद पर दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ली।

इसके बाद शर्मा बीजेपी नेताओं मुलाकात करेंगे। वहीं, दोपहर में 3 बजे मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर के महारानी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहेंगे।

इससे पूर्व शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने सीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएमओ की कार्यप्रणाली को समझते हुए अधिकारियों को जनता के हित में काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव सीएम टी रविकांत, आनंदी, कुलदीप रांका, आरती डोगरा, गौरव गोयल, राजन विशाल, सौम्या झा समेत अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सचिवालय में कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सचिवालय में कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

शपथ के बाद एक्शन मोड़ में सरकार, ये लिए फैसले

  • सीएम भजनलाल शर्मा ने पहले ही दिन अपराधों के प्रति कठोर रुख अपनाने की बात कही है। सीएम ने यूपी की तर्ज पर अपराधियों के ठिकानों पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई के भी इशारों में संकेत दे दिए हैं।
  • सरकार महिला और बालिका अत्याचार सहन नहीं करेगी। महिलाओं को सुरक्षा देना प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था सही करना और करप्शन मिटाना भी सरकार की प्राथमिकता में रहेगा।
  • भविष्य में पेपर लीक नहीं हो, इसके लिए आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। सरकार ने पेपरलीक की जांच के लिए एसआईटी बनाने का फैसला किया है।
  • सीएमओ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भजनलाल ने कहा- प्रदेश में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स का गठन होगा। किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने भजनलाल शर्मा के चार्ज संभालने के दौरान सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान शर्मा ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने भजनलाल शर्मा के चार्ज संभालने के दौरान सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान शर्मा ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

शुक्रवार को ली थी शपथ

इससे पहले भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली है। तीनों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भजनलाल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। वहीं, शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत देर तक हंसी-मजाक करते दिखे।

दीया कुमारी के पदभार के दौरान वसुंधरा राजे और कई केंद्रीय नेता मौजूद थे।

दीया कुमारी के पदभार के दौरान वसुंधरा राजे और कई केंद्रीय नेता मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के बाद सबसे पहले डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पदभार ग्रहण करने पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के बाद सबसे पहले डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पदभार ग्रहण करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें-

भजनलाल सरकार का पहला फैसला:पेपर लीक मामले में SIT का गठन, गैंगस्टर्स के ठिकानों पर बुलडोजर चलाने के संकेत, टास्क फोर्स भी बनेगी

सीएम भजनलाल शर्मा ने कामकाज संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने का फैसला किया है। सीएम भजनलाल ने कहा- युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!