गैस पाइप लाइन बिछ जाने से बीकानेर में आयेंगे बड़े प्रोजेक्ट :- पचीसिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर में अब गैस पाइप लाइन बिछने की कवायद शुरू हो गई है | इसी क्रम में पेट्रोलियम नेचुरल गेस रेगुलेटरी बोर्ड द्वारा इस बार बीकानेर जिले के उद्योग एवं रिहायशी क्षेत्रों में गेस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा | सर्वे हेतु पधारे सीएनजी अधिकारीयों ने बताया कि बीकानेर में गैस पाइप लाइन बिछ जाने से उत्पाद की लागत तो कम होगी ही साथ ही साथ यह गेस अन्य गैस की तुलना में सस्ती एवं सुरक्षित रहेगी एवं पर्यावरण के हिसाब से भी काफी फायदेमंद सिद्ध होगी | सीएनजी अधिकारियों ने बीकानेर जिला उद्योग संघ से बीकानेर जिले की समस्त इकाइयों की जानकारी चाही जो गेस पर आधारित है | इस हेतु उद्योग संघ द्वारा बीकानेर जिले की समस्त इकाइयों में लगने वाली गेस की लागत का डाटा बनाकर बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में भिजवाने की अपील की गई है |

Categories:
error: Content is protected !!