गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की मोहल्ला इकाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की मोहल्ला इकाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन

दिनांक 10 मार्च 2023 को प्रेस बयान जारी करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आज विभिन्न मोहल्ला इकाइयों में क्रमशः बांद्रा बास, शीतला गेट, डारो का मोहल्ला, कादरी कॉलोनी इत्यादि अन्य मोहल्ला कमेटियों द्वारा अपने-अपने मोहल्लों में गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ खाली सिलेंडर इकट्ठे करके लगभग 1 घंटे तक सिलेंडर बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने केंद्र सरकार द्वारा लगातार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को बेशर्म कदम बताया महिलाओं ने नारे लगाए कि “गरीबों की रसोई में डाका डालना बंद करो, मोदी सरकार शर्म करो” के नारे लगाए। मोहल्ला इकाइयों ने 13 मार्च सोमवार को बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की घोषणा की। विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष रजिया, महासचिव फरजना, शांति, मुन्नी, रहमत, हसीना, हाजरा इत्यादि ने संभाली।

Categories:
error: Content is protected !!