घर से स्कूटी पर निकले बुजुर्ग का मिला शव:स्कूटी पर किसी अज्ञात के साथ स्कूटी पर निकले थे, हत्या का शक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

घर से स्कूटी पर निकले बुजुर्ग का मिला शव:स्कूटी पर किसी अज्ञात के साथ स्कूटी पर निकले थे, हत्या का शक

बीकानेर

बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह मंगलवार रात अपने घर से किसी के साथ घर से निकले थे। शव उदयरामसर के पास गणेश धोरे पर मिला। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।

मृतक का नाम भोजराज राजपुरोहित बताया जा रहा है और खेतेश्वर बस्ती का रहने वाला था। मृतक के दामाद बंशीलाल राजपुरोहित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके ससुर भोजराज की हत्या की गई है। वे मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। इस बीच गंगाशहर पुलिस गणेश धोरे के पास शव मिला। शव की पहचान भोजराज के रूप में हुई। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मिलकर भोजराज की गला दबाकर हत्या कर दी है।

एफआईआर में अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। ऐसे में पुलिस को गुत्थी खोलना मुश्किल हो रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन कोई सुराग अब तक नहीं लगा है।

Categories:
error: Content is protected !!