चांद पर हिंदुस्तान ने दिखाया दम, भाजपाइयों ने मनाया जश्न पटाखे फोड़े मिठाईयां बांटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत में है दम इसलिए आज चांद पर है हम –विजय आचार्य।

बीकानेर। भारत में चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया इस ऐतिहासिक पल पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया जमकर आतिशबाजी हुई एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा भारत में है दम इसलिए आज चांद पर है हम अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है ये हमारे लिए गर्व की बात है। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि है मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं हर भारतीय इस गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आज के जश्न में भाजपा जिला महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, मंत्री सांगीलाल गहलोत, मनीष सोनी, जेठमल नाहटा, शिखर चंद डागा, कमल गहलोत, मघाराम नाई, प्रकाश चंद मेघवाल, राजाराम सिंगड, रघुवीर प्रजापत, सुमन छाजेड़, मीना आसोपा, राजश्री कछावा, मुल्तान बेद, जसकरण नाई, मूलचंद दईया, अंकुश चोपड़ा में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Categories:
error: Content is protected !!