चिकित्सा मंत्री ने किया विश्व श्रवण जागरूकता सप्ताह पोस्टर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 26 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को अपने राजकीय आवास से ईएनटी विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज द्वारा विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर आयोजित किये जा रहे विश्व श्रवण जागरूकता सप्ताह के पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही संबंधित रोगों जैसे तनाव, हृदय संबंधी रोग, अल्जाइमर, डायबिटीज आदि के बारे में भी चर्चा की।

डॉ. शर्मा ने बताया कि बच्चे के जन्म के समय ही श्रवण संबंधी जांच सुनिश्चित कर ली जाए तो श्रवण संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।

विमोचन के अवसर पर एसएमएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, एचओडी डॉ. सुनील समधानी सहित डॉ. मान प्रकाश शर्मा, डॉ. सुनिता अग्रवाल, डॉ. रेखा हर्षवर्धन, डॉ. मॉनिश ग्रोवर, डॉ. विकास रोहिल्ला, डॉ. प्रेम सिंह जाट सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!