जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षाशास्त्री (दो वर्षीय) एवं शास्त्री-शिक्षाशास्त्री (चार वर्षीय) एवं प्री शिक्षाचार्य कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ, बीएड से वंचित विद्यार्थियों हेतु बीएड करने का सुनहरा अवसर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर/गंगानगर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा
शिक्षाशास्त्री (दो वर्षीय) एवं शास्त्री-शिक्षाशास्त्री (चार वर्षीय) द्वितीय एवं प्री-शिक्षाचार्य पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु नवीन आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं।
नवीन छात्रों द्वारा आवेदन की दिनांक 04.03.2024 से 12.03.2024 तथा आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है।पंजीयन शुल्क एवं महाविद्यालयों का चयन भी 04.03.2024 से 12.03.2024 तक करवाया जा सकता है जिसमें शुल्क राशि रुपए 5000 रखी गई है।
छात्रों को महाविद्यालय आवंटन की सूचना प्राप्ति की दिनांक 14 मार्च रहेगी जिसमे छात्र को रूपये 21930/- जमा करवाने होंगे।

विद्यार्थी विस्तृत विवरण हेतु वेबसाइट www.jrrsanskrituniversity.ac.in पर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बीकानेर, सूरतगढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़ के विद्यार्थी घड़साना स्थित गीता सह शिक्षा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी यह कोर्स कर सकते हैं। बीएड से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए इसी वर्ष बीएड करने का यह सुअवसर है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!