जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकी ढेर, सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

 जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकी ढेर, सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश

Kupwara Encounter Update: उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन और आतंकवादी मारे गए हैं। इस तरह सेना ने कुल पांच आतंकवाद‍ियों को मार ग‍िराया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हाइलाइट्स

  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में कुल 5 आतंकवादी ढेर
  • कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों-सुरक्षा बलों में मुठभेड़
  • एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी के तार लश्कर-ए-तैयबा से

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara Encounter) जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता म‍िली है। माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के जवानों ने गुरुवार को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर द‍िया। इस दौरान सेना ने कुल पांच आतंकवाद‍ियों को मार गिराया। एडीजीपी कश्मीर ने बताया क‍ि लश्कर के तीन और आतंकवादी मारे गए। दो आतंकवादी पहले मारे गए थे। इस तरह कुल 5 आतंक‍ियों को ढेर कर द‍िया गया। इनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही मौके पर तलाशी अभियान जारी है।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा क‍ि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की ओर से 26 अक्टूबर को चलाए गए एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एलओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में दो आतंकियों को मार गिराया गया है।


एडीजीपी कश्मीर ने दी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट किया क‍ि कुपवाड़ा पुलिस की ओर से दी गई एक विशेष सूचना के आधार पर माछिल सेक्टर में शुरू हुई एक मुठभेड़ में अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं। दो आतंकी पहले मारे गए थे, वहीं तीन आतंक‍ियों के मारे जाने की पुष्‍ट‍ि एडीजीपी कश्मीर ने कुछ देर पहले की।

Categories:
error: Content is protected !!