जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 13 लोगों की मौत, 20 घायल:: जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, 20 घायल
जम्मू: जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई.
अधिकारियों ने बताया कि नए साल की शुरुआत पर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. वरिष्ठ अधिकारी और श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों ने कहा कि भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और शवों को पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए कटरा आधार शिविर के एक अस्पताल में भेजा गया है.
घायलों का माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा:
अधिकारियों ने बताया कि 20 और लोग घायल हो गए और उनमें से अधिकांश का माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने कहा कि मंदिर खुला है और अंतिम रिपोर्ट आने तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे.

Categories:
error: Content is protected !!