जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय कानून मंत्री ने गाए भजन:खुश होकर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज ने गले लगाया, खुद भी गुनगुनाने लगे

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय कानून मंत्री ने गाए भजन:खुश होकर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज ने गले लगाया, खुद भी गुनगुनाने लगे

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जयपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज को भजन गाकर सुना रहे हैं। अर्जुन मेघवाल ने खुद अपने एक्स(ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो; समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो। यानी हे ईश्वर हे मेरे आराध्य देव मेरी कमजोरियों पर मेरे अवगुणों पर ध्यान न दें, उन्हें उन पर विचार न करें चित्त में प्रवेश न दें। श्रीगुरू चरणों में सादर प्रणाम।

दरअसल, शुक्रवार को देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जयपुर एयरपोर्ट पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज से मिले थे। मेघवाल ने मुलाकात का 2 मिनट 58 का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन मेघवाल ने रामभद्राचार्य को बीकानेरी राग में भजन गाकर सुना रहे हैं। मेघवाल को भजन गाते सुन राम भद्राचार्य महाराज खुश हो गए। मेघवाल के साथ ही ‘प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो’ गनगुनाने लगे।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने भजन गाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने भजन गाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भजन गायन के सोशल मीडिया यूजर्स भी फैन हो गए। एक ने लिखा कि बहुत ही शानदार सांसद जी। वहीं, एक दूसरे यूजर रोहिल ने भी जय श्री राम का नारा लिख मेघवाल की हौसला अफजाई की। इसी तरह आसिफ आजमी ने लिखा- भक्ति और सुर दोनों कमाल के हैं। कमाल करते हो मंत्री जी। वहीं, डॉक्टर राम सारस्वत ने लिखा कि आपकी हरफनमौला कार्य शैली सबको कायल बनाती है।

मेघवाल का भजन सुन रामभद्राचार्य ने भी उन्हें गले लगा लिया।

मेघवाल का भजन सुन रामभद्राचार्य ने भी उन्हें गले लगा लिया।

एक और यूजर ने कहा- राजस्थान में रिखिया बहुत प्रसिद्ध है। बाबा रामदेव जी के भजन गाते हैं। अर्जुनराम मेघवाल ने प्यारा भजन गाया है। लोक संस्कृति जिंदाबाद।

बता दें कि अर्जुन राम मेघवाल ने ‘ओ बेजो रणुकार में चाले’ भजन गाया था। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी भजन गायकी के लिए भी पहचाने जाते हैं। पिछले साल रामदेवरा में बाबा रामदेव के 638वें मेले में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन मंडली के साथ जमकर भजन गाए थे। वहीं, इसके साथ ही वह कई सार्वजानिक कार्यकर्म में भजन गाकर आम लोगों को भाव विभोर कर चुके है।

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल का वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है।

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल का वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

बता दें कि शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत देशभर के आला नेता शामिल हुए थे। इस समारोह में देशभर से संत महात्माओं को भी बुलाया गया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!