जयपुर, जोधपुर तथा झुन्झुनू के नए जिला प्रभारी सचिव नियुक्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, एक नवम्बर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर जयपुर जोधपुर तथा झुन्झुनू में जिला प्रभारी सचिवों में संशोधन किया है।

आदेश के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत को जयपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डिस्कॉम अध्यक्ष श्री भास्कर आत्माराम सावंत को जोधपुर जिले तथा कौशल उद्यमिता विभाग के सचिव श्री भानू प्रकाश एटूरू को झुन्झुनू जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!