जयपुर में किडनैप कर युवती से रेप:रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में किडनैप कर युवती से रेप:रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख

जयपुर

मुरलीपुरा इलाके में किडनैप कर सहकर्मी ने युवती के साथ रेप किया। - Dainik Bhaskar

मुरलीपुरा इलाके में किडनैप कर सहकर्मी ने युवती के साथ रेप किया।

जयपुर में किडनैप कर सहकर्मी युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। रुमाल सुंधाकर बेहोशी की हालत में आरोपी सहकर्मी ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। पीछा छोड़ने के बदले 5 लाख रुपए की डिमांड की। मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुरलीपुरा) सुनील कुमार कर रहे है।

पुलिस ने बताया- सीकर रोड निवासी 21 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ रहकर एक कंपनी में जॉब करती थी। कंपनी में उसके साथ धर्मराज वर्मा भी काम करता था। पीछा कर दोस्ती करने का दबाव बनाने के चलते परेशान होकर जॉब छोड़ दी। आरोप है कि 19 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे आरोपी धर्मराज अपने दोस्त के साथ घर आया। घर के बाहर बुलाकर धमकाने लगा। जेब से रुमाल निकालकर सुंघा दिया।

अश्लील वीडियो भी बना लिया

बेहोशी की हालत में किडनैप कर ले जाकर रेप किया। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। विरोध करने पर धमकाया- मुझसे पीछा छुड़वाना है तो 5 लाख रुपए दे दो। वरना वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी सहकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!