जयपुर में भीषण टक्कर में महिला कॉन्स्टेबल की मौत:आगे चल रहे ट्रक से हुई टक्कर, साथ में मौजूद एसआई की भी हालत गंभीर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर में भीषण टक्कर में महिला कॉन्स्टेबल की मौत:आगे चल रहे ट्रक से हुई टक्कर, साथ में मौजूद एसआई की भी हालत गंभीर

जयपुर में देर रात ट्रक की चपेट में आने से कार सवार महिला कॉन्स्टेबल बबीता (30) की मौत हो गई। वहीं, एसआई सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को कांवटिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालत गंभीर होने के कारण एसआई सज्जन सिंह को विद्याधर नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

दुर्घटना थाना पुलिस ने बताया- दुर्घटना थाना वेस्ट में तैनात 2006 बैच की कॉन्स्टेबल बबीता ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रही थी। महिला थाना दक्षिण में तैनात एसआई सज्जन सिंह भी साथ में मौजूद थे। निवारू पुलिया पर आगे चल रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों घायलों को कांवटिया अस्पताल में 108 की सहायता से भिजवाया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना थाना वेस्ट ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे
महिला कॉन्स्टेबल बबीता का रोड नम्बर 14 पर मकान है। दोनों ही पुलिसकर्मी घर लौट रहे थे। दोनों के परिवार को पुलिस ने देर रात ही घटना की जानकारी दे दी।

एसआई सज्जन सिंह चला रहे थे कार
दुर्घटना थाना वेस्ट के नारायण सिंह ने बताया- बबीता जाट का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाॅर्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। कार बबीता की थी। इसे सज्जन सिंह चला रहे थे। कार आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुसी थी। ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!