जागरूकता रथों से गली-गली दिया पल्स पोलियो महाअभियान का सन्देश 4 लाख 26 हजार बच्चे गटकेंगे 2 बूँद जिंदगी की

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 8 दिसम्बर। पोलियो से देश के भविष्य की रक्षा के लिए बीकानेर मे पल्स पोलियो बूथों पर रविवार 10 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन पिला कर उपराष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पूरे जोर-शोर के साथ मनाया जाएगा। अभियान में बूथ कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन से संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता व शहरी क्षेत्र प्रभारी डॉ रमेश गुप्ता ने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ पूरे अभियान के दौरान शहरी क्षेत्र में माईकिंग द्वारा आमजन को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर डॉ बिंदु गर्ग, नर्सिंग अधिकारी ममता कामरा, डीपीसी मालकोश आचार्य, आई.ई.सी. स्टोर प्रभारी दाऊलाल ओझा आदि मौजूद रहे। डॉ. चौधरी ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो महाभियान में जिले के 0 से 5 वर्ष तक के करीब 4 लाख 26 हजार 518 बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए कुल 1579 पोलियो बूथ पर 6 हजार से अधिक वैक्सीनेटर सेवाएं देंगे।
अभियान के नोडल अधिकारी जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों महा अभियान के तहत 10 दिसम्बर को जिले में 1579 बूथ, 63 ट्रांजिट टीम, 116 मोबाइल टीम्स, 343 सुपरवाइजर व 6 हजार से अधिक वैक्सीनेटर्स की सहायता से 4,26,518 बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। 204 हाई रिस्क एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभियान की सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। जिले मे 71 वैक्सीन डिपो द्वारा कोल्ड चैन मेन्टेन रखते हुए वैक्सीन आपूर्ति की जाएगी। अभियान की सफलता के लिए नर्सिंग कॉलेज, रोटरी क्लब, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट गाइड व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। समस्त प्रमुख बस स्टेंडों और रेलवे स्टेशन पर बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के लिए ट्रांजिट टीम और स्लम-कच्ची बस्तियों, ढाणियों, घूमंतु जाति, रोड साइड कन्स्ट्रक्शन साइट जैसे हाई रिस्क एरिया के लिये मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!