

बीकानेर।जाट समाज मैरिज ब्युरो, बीकानेर के पदाधिकारियों की आज शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान, कालू रोड़, लूणकरणसर, बीकानेर में बैठक हुई।, जिसमें जाट लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उसके बाद लूणकरणसर तहसील के जाट समाज के गणमान्य लोगों से तहसील स्तर पर लूणकरणसर कार्यकारिणी बनाने व समाज प्रत्येक आदमी एक अपनी बात पहुचाने का आह्वान किया ।
संस्था के सचिव बीरबल मूण्ड ने बताया कि हमारा उद्देश्य है समाज के प्रत्येक गांव ढाणी व मोहल्ले में बैठे आदमी को अपने विवाहयोग्य बच्चों के रिश्ते करने में हम सहयोग दे उसके लिए हमें जिले की प्रत्येक तहसील में कार्यकारिणी बनाकर लोगों को जोड़ना होगा।
आज की मीटिंग में संस्था के अध्यक्ष पेमाराम जी सारण, रामचन्द्र जी दुसाद, अमराराम जी डूडी, हड़मान जी गोदारा, किसन जी जांगू, गोपाल जी तरड़, रामेश्वर जी जाखड़, शंकर जी सारण, भोमराज जी गाट व लूणकरणसर से सावंतराम जी पचार, मोटाराम जी महिया, भागीरथ जी बिजारणियां, डालूराम जी सारण, नंदराम जी भादू, लालचंद जी थोरी, रामलाल जी गोदारा ने समाज सुधार व सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए एक होकर काम करने पर जोर दिया ।






Leave a Reply