DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS WORLD NEWS

जापान-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास- जिमेक्स 2022

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav
जापान-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास- जिमेक्स 2022

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज 2022 (जिमेक्स 2022) का छठा संस्करण 11 सितंबर 22 को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ।

जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के जहाजों का नेतृत्व आर एडम हिरता तोशीयुकी, कमांडर एस्कॉर्ट फ्लोटिला फोर और भारतीय नौसेना के जहाजों का नेतृत्व आर एडम संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट द्वारा किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना के जहाजों ने जेएमएसडीएफ के जहाजों इज़ुमो, एक हेलीकॉप्टर कैरियर, और ताकानामी, एक गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर का बंगाल की खाड़ी में आगमन पर स्वागत किया। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित वॉरशिप द्वारा किया जा रहा है। ये हैं बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट ‘सह्याद्रि’ और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘कदमत’ और ‘कवरत्ती’। इसके अतिरिक्त, गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, अपतटीय गश्ती पोत सुकन्या, पनडुब्बी, एमआईजी29के लड़ाकू विमान, लंबी दूरी की समुद्री गश्ती विमान और जहाज से चलने वाले हेलीकॉप्टर भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

जिमेक्स22 में दो चरण शामिल हैं- समुद्र में अभ्यास और विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण।

यह संस्करण जिमेक्स की 10वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जो 2012 में जापान में शुरू हुआ था। यह भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के साथ भी मेल खाता है। जिमेक्स22 सतह, उप-सतह और वायु डोमेन में जटिल अभ्यासों के माध्यम से दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच मौजूद उच्च स्तर की अंतःक्रियाशीलता को मजबूत करने का प्रयास करता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!