एम .एस. कॉलेज में काली बाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत नौ मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

एम .एस. कॉलेज में काली बाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत आज सत्र 2023-24 की पात्र नौ मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। इस अवसर पर डूंगर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अखिलेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ने स्कूटी वितरण के अवसर पर सभी छात्राओं से ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए स्कूटी को चलाने की प्रेरणा दी। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि हम सभी अपने अपने नागरिक दायित्वों का सही निर्वहन करें, तो निश्चय ही हम समाज को एक दिशा दे सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेश प्रताप सिंह ने छात्राओं से निरंतर उन्नति करने के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह बैन्स ने की। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना समिति की नोडल प्रभारी प्रोफेसर शशि वर्मा ने बताया कि सत्र 2023-24 की पात्र 39 छात्राओं में से
अब तक कुल 22 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है। प्रथम चरण में तेरह मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई थी, वहीं आज द्वितीय चरण में नौ छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी वितरण के अवसर पर समिति के डॉ . सीमा ओझा ,डॉ. अंजलि शर्मा , डॉ.महेश रचियता , डॉ. श्रीकांत व्यास, डॉ. ऋचा मेहता एवं डॉ.सुनीता सियाग एवं प्रोफेसर उज्ज्वल गोस्वामी उपस्थित रहे।

स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं ने सरकार और महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!