जिला अस्पताल में पहली बार बच्चेदानी के हुए जटिल ऑपरेशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK_/status/1818647405958693250?t=UzRbzOOrw_rOLfR495jPCA&s=19

स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका रंगा और टीम ने किए ऑपरेशन

बीकानेर, 31 जुलाई। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल, बीकानेर में पहली बार वेजाइनल हिस्ट्रिक्टोमी के जटिल ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सहायक आचार्य डॉ मोनिका रंगा एवं टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। डॉ मोनिका रंगा ने बताया कि 60 वर्ष और 65 वर्ष के दो मरीज पिछले तीन साल से यूटेराइन प्रोलेप्स से पीडित थे जिसकी वजह से लगातार पैरों मे दर्द और घाव व इंफेक्शन की शिकायत रहती थी। पिछले महीने इन मरीजों ने अस्पताल के स्त्री रोग आउटडोर मे संपर्क किया तो इन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई और मरीजों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अन्तर्गत निशुल्क इलाज के लिए प्रोत्साहित किया गया। गौरतलब है कि वेजाइना के रास्ते बच्चेदानी को बाहर निकालना एक जटिल ऑपरेशन होता है। जिला अस्पताल में यह इस प्रकार का जटिल ऑपरेशन पहली बार किया गया है।

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि पिछले छः महीने से अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है और मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिससे अस्पताल में स्त्रीरोग विभाग मे होने वाले मेजर ऑपरेशन और सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और मरीजों को शहर के बीचोंबीच अस्पताल में ही सुविधाओं का लाभ हो रहा है।

प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी ने ऑपरेशन करने वाली पूरी टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाइयां दी है और अस्पताल मे मरीजों की सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

ऑपरेशन में डॉ राजश्री चालिया, डॉ प्रवीण पेंशिया, नर्सिंग ऑफिसर सुशीला, सुदेश, रुपा, सुमन आदि का सहयोग रहा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!