NATIONAL NEWS

जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लगाए तीर निशाने पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर द्वारा आयोजित जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में रिकर्व, इंडियन व कंपाउंड के सीनियर वर्ग के महिला पुरुष ने हिस्सा लिया जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर के सचिव शिव रतन रंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया विभिन्न दूरियों पर आयोजित जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता मैं खिलाड़ियों ने टारगेट पर तीर निशाने पर लगाए, दो दिवसीय सीनियर इंडियन, रिकर्व, कंपाउंड विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाए गए प्रतियोगिता संयोजक गणेश लाल व्यास ने बताया कि जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 27 से 29 अगस्त 2023 तक बीकानेर में आयोजित सीनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे गणेश व्यास के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहा।
कंपाउंड पुरुष वर्ग
पवन घाट प्रथम
अशोक लिंबा द्वितीय
पीयूष जोशी तृतीय स्थान पर रहे।कंपाउंड महिला वर्ग माया विश्नोई प्रथम कुमकुम द्वितीय आसमा तृतीय स्थान पर रहे।रिकर्व स्पर्धा पुरुष वर्ग सुजल धवल प्रथम विशाल ज्यणी द्वितीय रामपाल चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।रिकर्व स्पर्धा महिला वर्ग संजना विश्नोई प्रथम खुशबू जावा द्वितीय प्रियांशी स्वामी तृतीय स्थान पर रहे।इंडियन राउंड पुरुष वर्गयोगेश खटोड़ प्रथम काशी राम सियाग द्वितीय विशाल बारसा तृतीय स्थान पर रहे।इंडियन राउंड महिला वर्ग गायत्री गोदारा प्रथम जूली प्रजापत द्वितीय कोमल पूनिया तृतीय स्थान पर रहे। संयोजक व्यास ने बताया कि तीन खिलाड़ियों के साथ अलग-अलग इवेंट में चतुर्थ स्थान पर रहे खिलाड़ी भी बीकानेर टीम का नेतृत्व करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!