
स्वतंत्रता सेनानियों को शुभकामना कार्ड निवास के पते पर प्रेषित करने के निर्देश, जिसमें कोरोना के कारण उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर आमंत्रित नहीं किये जाने का उल्लेख हो, छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल नहीं करने के निर्देश, अखिल भारतीय सेवाओं (ALL INDIA SERVICES) के सेवानिवृत्त अधिकारियों को, उचित सम्मान के साथ बैठाने की व्यवस्था करने के निर्देश, अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों को आमंत्रित करने और उनके उचित सम्मान के साथ बैठाने की व्यवस्था करने के निर्देश, यह व्यवस्था ऐसी हो कि जिससे आमंत्रितगण को यह महसूस हो कि उन्हें उचित सम्मान दिया, साहित्य कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाले सुप्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश, भारत रत्न, राजस्थान रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री उपाधि एवं, अर्जुन पुरस्कार, परमवीर चक्र, महावीर चक, शौर्य चक्र प्राप्तकर्ताओं को आमंत्रित करने के निर्देश, राज्य स्तर/ जिला स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश, उपखण्ड स्तर के समारोह में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट द्वारा, राष्ट्रीय झण्डा फहराने का कार्य करने के निर्देश तथा राष्ट्रगान के भी निर्देश, पंचायत मुख्यालयों पर सरपंचों द्वारा ध्वज फहराने की रस्म अदा करने के निर्देश, जिन स्थानों पर पंचायत/नगर निकाय में चुनाव / उपचुनाव संभावित है, उन पंचायत/नगर निकायों के मुख्यालयों मैं जो सरकारी स्कूल हो और, बड़े-बड़े गांवों में समारोह में प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय इत्यादि में से जो भी उच्च स्तर का सरकारी विद्यालय होगा, उसके प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य द्वारा ध्वज फहराने की रस्म अदा की जाएगी, नगर निगम / नगर परिषद/नगर पालिका/पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव, उपचुनाव होने की स्थिति में निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश, राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश,













Add Comment