जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने दूसरी शादी की:पत्नी ग्रीसिया मुनोज मैक्सिको में मॉडल रह चुकी हैं, अब खुद के स्टार्टअप पर काम कर रहीं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने दूसरी शादी की:पत्नी ग्रीसिया मुनोज मैक्सिको में मॉडल रह चुकी हैं, अब खुद के स्टार्टअप पर काम कर रहीं

नई दिल्ली

जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन एंटरप्रेन्योर ग्रीसिया मुनोज से शादी कर ली है, जो पहले मॉडलिंग करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिंदर और ग्रीसिया ने एक महीने पहले शादी की है और फरवरी में वे हनीमून से लौट

ग्रीसिया ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि उनका जन्म मेक्सिको में हुआ था और अब वे भारत में हैं। वह पहले मैक्सिको में एक मॉडल थीं और अभी अपने खुद के स्टार्टअप पर काम कर रही हैं। उनकी स्टार्टअप लग्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का बिजनेस करती हैं।

जनवरी में ग्रीसिया ने शेयर की थी दिल्ली की तस्वीरें
जनवरी में ग्रीसिया मुनोज ने दिल्ली के कुछ जगहों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। दिल्ली के बारे में उन्होंने आखिरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था,’दिल्ली दर्शन (पार्ट 1) – मेरे नए घर में मेरी नई ज़िंदगी की झलकियां।

11 जनवरी को ग्रीसिया मुनोज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया था।

11 जनवरी को ग्रीसिया मुनोज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया था।

2008 में दीपिंदर गोयल ने शुरू की थी कंपनी
41 साल के दीपिंदर गोयल फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो के फाउंडर और CEO हैं। उन्होंने 2008 में अपने अपार्टमेंट से फूडीबे नाम से एक कंपनी की शुरुआत की थी। अभी जोमैटो पूरे भारत में 1000 से अधिक शहरों में फूड डिलीवरी की सर्विस प्रोवाइड करता है।

कंचन जोशी से हुई थी दीपिंदर की पहली शादी
इससे पहले दीपिंदर गोयल की पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी। दोनों की मुलाकात IIT दिल्ली में हुई थी। दीपिंदर ने फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कंचन और मैं IIT दिल्ली के एक ही विभाग में था। उन्होंने कहा था कि वह क्लास के दौरान कंचन जोशी को पीछे से देखते थे और 6 महीने तक उन्होंने पीछा किया था। अभी कंचन दिल्ली विश्वविद्यालय में मैथ की प्रोफेसर हैं।

Categories:
error: Content is protected !!