झालावाड़ के कोटा स्टोन माइंस एरिया में चल रही अनूठी गौशाला बनी आकर्षण का केंद्र : गौशाला से प्राप्त दुग्ध का उपयोग राजकीय जनाना अस्पताल में निशुल्क

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


झालावाड़ ।श्री राधे गौ सेवा समिति के तत्वावधान में कोटा स्टोन की माइंस एरिया में एक अनूठी गौशाला का संचालन किया जा रहा है ।
इस गौशाला में लगभग 530 से अधिक गोधन के संरक्षण का कार्य चल रहा है ।समिति के माध्यम से इन 500 गायों के संरक्षण का कार्य केवल समिति द्वारा किया जा रहा है । सराहनीय बात यह है कि इसके लिए समिति ना तो कहीं से कोई चंदा लेती है ना ही किसी से किसी प्रकार के धन की मांग करती है। गायों का संपूर्ण संरक्षण समिति द्वारा किया जा रहा है ।
यही नहीं यहां पर सभी गायों को अलग-अलग नाम देकर उनके रहने की अलग-अलग सुंदर व्यवस्था की गई है। साथ ही समिति के कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि इन गायों के लिए चारे की व्यवस्था विशेष रूप से इंदौर से की जाती है । उन्होंने बताया कि गायों से प्राप्त होने वाला प्रतिदिन का 100 लीटर दूध भी पूर्णरूपेण गायों के लिए ही आजीविका हेतु उपयोग में लाया जा रहा है। इस 100 लीटर दूध में से 25 लीटर दूध प्रतिदिन झालावाड़ के राजकीय जनाना चिकित्सालय में गरीब तबके की महिलाओं के लिए निशुल्क उपलब्ध करवायाजाता है।10 लीटर दूध गरीब बच्चों के लिए दिया जाता है। उन्होंनेे बताया पीपा जी धाम के झंकारेश्व्वरदास त्यागी समिति के अध्यक्ष हैं।
समिति के सचिव पुखराज जैन ने बताया कि समिति द्वारा दूध के साथ महिलाओं को दलिया भी निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन गायों को रखने के लिए गायों हेतु अलग-अलग स्थल ग्वाल बाल गाय, गर्भिणी गाय ,वृद्धा गाय के नाम से स्थापित किए गए हैं ।समिति द्वारा केवल गायों के संरक्षण हेतु 21सदस्यीय स्टाफ की व्यवस्था की गई है ।इनके रहने के लिए विशेष कूलर इत्यादि की व्यवस्था है ।यही नहीं गायों को चारा गुड़ की तैयारी खिलाने के साथ-साथ इनकी साफ-सफाई की भी पूर्ण व्यवस्था की गई है। सही मायने में देखें तो यह गौ शाला सामाजिक सरोकार का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

Categories:
error: Content is protected !!