ट्रक ने बेक लिया और दो घरों को तोड़ दिया:नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक से नुकसान के बाद क्षेत्र में तनाव के हालात

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ट्रक ने बेक लिया और दो घरों को तोड़ दिया:नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक से नुकसान के बाद क्षेत्र में तनाव के हालात

बीकानेर

बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास नो एंट्री एरिया में घुसे ट्रक ने दो मकानों को टक्कर मार दी। दोनों मकानों में दरार आ गई है। जिसमें एक मकान गिरने की स्थिति में आ गया है, जबकि दूसरे के आगे बनी चौकी टूट गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने ट्रक को रोक लिया और हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

गंगाशहर से लक्ष्मीनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर बीकाजी टेकरी के पास ये ट्रक मोहता सराय की ओर जाने के बजाय शहर की ओर चला गया। जहां से बेक लेने के दौरान पीछे दो मकानों को टक्कर मार दी। इससे ब्रदी माली के घर को ज्यादा नुकसान हुआ है। टक्कर इतनी जोर से लगी कि मकान में दरारें आ गई। घर के अंदर बैठे माली परिवार के सदस्य घबराकर बाहर आ गए। पास ही स्थित जेठमल छंगाणी के घर काे भी नुकसान पहुंचा है। उसके घर में दरार आने के साथ ही आगे बनी चौकी पूरी तरह टूट गई।

घटना के बाद ट्रक को रोक लिया गया। ट्रक चालक को भी लिया। बाद में गंगाशहर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद लोगों काे दूर किया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। फिलहाल ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। चालक से भी पूछताछ की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।

Categories:
error: Content is protected !!