बार एसोसिएशन, बीकानेर एवं ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ए.पी.ओ. अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 03 अगस्त, 2026। बार एसोसिएशन, बीकानेर एवं ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (।च्व्) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी को प्रोत्साहित करने तथा विधि विद्यार्थियों को अनुभवी अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष पहल की गई है।

कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र दिनांक 04 से 07 अगस्त, 2026 को बार एसोसिएशन, बीकानेर की लाइब्रेरी अथवा ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर के कार्यालय से प्राप्त कर वहीं जमा करवा सकते हैं। निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन दिनांक 10 अगस्त, 2026 से 31 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन सायं 4ः30 बजे से 6ः00 बजे तक बार एसोसिएशन, बीकानेर की लाइब्रेरी में किया जाएगा। कक्षाओं का संचालन कार्यक्रम प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धनराज सोनी के निर्देशन में किया जाएगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों का मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम ए.पी.ओ. परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जिन्होंने राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (।च्व्) भर्ती परीक्षा का आवेदन पत्र भर रखा है।

बार एसोसिएशन, बीकानेर ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बीकानेर क्षेत्र के विधि विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ प्राप्त हो सके।

                                                             
Categories:
error: Content is protected !!