डेजर्ट फेस्टिवल में धोती-कुर्ता और पगड़ी पहनकर खेला कैमल पोलो:सिर पर मटका लेकर दौड़ीं विदेशी महिलाएं; रस्साकशी में लगाया जोर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

डेजर्ट फेस्टिवल में धोती-कुर्ता और पगड़ी पहनकर खेला कैमल पोलो:सिर पर मटका लेकर दौड़ीं विदेशी महिलाएं; रस्साकशी में लगाया जोर

जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टिवल के दूसरे दिन शुक्रवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनका देशी-विदेशी सैलानी भरपूर आनंद ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में विदेशी मेहमान भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 6 बजे गड़ीसर तालाब पर इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक और योगा का कार्यक्रम हुआ।

सुबह 10 बजे डेडानसर मैदान में कैमल डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें सजे-धजे ऊंटों की परेड निकली। सुबह 11 बजे शान-ए-मरुधरा प्रतियोगिता हुई। इसमें ऊंट मालिक पहले खुद तैयार हुए, फिर ऊंट को तैयार किया। इसके बाद विजयी रेखा तक ऊंट को दौड़ाया।

दोपहर 12 बजे भारतीय वायुसेना के जवानों ने एयर वॉरियर ड्रिल शो किया। दोपहर 12 बजे डेडानसर स्टेडियम में पर्यटकों और जिला खेल संघ के बीच कबड्डी का मैच हुआ। जिला खेल संघ की टीम 13-7 से विजयी रही। इसके बाद देशी-विदेशी मेहमानों की रस्साकशी का सभी ने खूब आनंद लिया। मटका दौड़ प्रतियोगिता में भी विदेशी पर्यटकों ने हिस्सा लिया। फ्रांस की जेवलिन मटका लेकर दौड़ीं। शाम 4:30 बजे कैमल पोलो मैच खेला गया। इसमें खिलाड़ी धोती-कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आए।

लाइव अपडेट्स

28 मिनट पहले

BSF की टीम ने जीता कैमल पोलो मैच

कैमल पोलो में विजेता बनी BSF की टीम।

कैमल पोलो में विजेता बनी BSF की टीम।

  • भारतीय कैमल पोलो संघ और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बीच 24 मिनट के पोलो मैच में कोई टीम गोल नहीं कर पाई।
  • इसके बाद 3-3 शॉट्स के पेनल्टी शूट दिए। BSF ने 3 में से 2 पेनल्टी शूट को गोल में बदला। जबकि भारतीय कैमल पोलो संघ की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। BSF की टीम विजेता बनी।

46 मिनट पहले

देखिए कैमल पोलो मैच…

47 मिनट पहले

कैमल पोलो का आकर्षण

देदानसर मैदान में कैमल पोलाे का मुकाबला।

देदानसर मैदान में कैमल पोलाे का मुकाबला।

  • शाम 4:30 बजे देदानसर मैदान में कैमल पोलो का मुकाबला शुरू हुआ। भारतीय कैमल पोलो संघ और सीमा सुरक्षा बल के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा है।
  • 120×80 मीटर के खेल मैदान में 30 फीट के गोल पोस्ट हैं। इसमें 4-4 ऊंट सवारों की टीम है। एक ऊंट एक्स्ट्रा में है।

04:18 PM23 फ़रवरी 2024

रस्साकशी में विदेशियों ने आजमाए हाथ

रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता में विदेशी महिलाओं ने जमकर जोर आजमाइश की। इस दौरान कई महिलाएं रस्सा खींचने के दौरान गिर पड़ीं। विदेशी महिलाओं ने 2 राउंड जीतकर प्रतियोगिता जीती।

रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता में विदेशी महिलाओं ने जमकर जोर आजमाइश की। इस दौरान कई महिलाएं रस्सा खींचने के दौरान गिर पड़ीं। विदेशी महिलाओं ने 2 राउंड जीतकर प्रतियोगिता जीती।

04:01 PM23 फ़रवरी 2024

वायुसेना के जवानों ने राइफल से दिखाया शौर्य

वायुसेना के जवानों ने फुल ड्रेस परेड की। इस दौरान जवानों ने राइफल से शौर्य दिखाया। एयर वॉरियर ड्रिल शो को ड्रोन से शूट किया गया।

वायुसेना के जवानों ने फुल ड्रेस परेड की। इस दौरान जवानों ने राइफल से शौर्य दिखाया। एयर वॉरियर ड्रिल शो को ड्रोन से शूट किया गया।

03:59 PM23 फ़रवरी 2024

सजे-धजे ऊंटों की परेड

डेडानसर स्टेडियम में ऊंट पालक अपने ऊंटों को सजाकर प्रतियोगिता में शामिल हुए। कैमल राइड करता ऊंट मालिक।

डेडानसर स्टेडियम में ऊंट पालक अपने ऊंटों को सजाकर प्रतियोगिता में शामिल हुए। कैमल राइड करता ऊंट मालिक।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!