डॉ. अविनाश झाझड़िया एम्स, नई दिल्ली द्वारा डी.एम. (नशा एवं मनोरोग) की उपाधि से विभूषित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

      अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा हाल ही में आयोजित 48वें दीक्षांत समारोह में बीकानेर के डॉ. अविनाश झाझड़िया को डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (डी.एम.-नशा एवं मनोरोग) की उपाधि से विभूषित किया गया है। डॉ. झाझड़िया को यह उपाधि एम्स के अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने कर कमलों से प्रदान की। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के माननीय उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ उपस्थित रहे। 
      यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सम्पूर्ण प्रदेश में डॉ. अविनाश झाझड़िया नशा एवं मनोरोग चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स,    नई दिल्ली से डी.एम. की उपाधि ग्रहण करने वाले पहले कार्यरत सुपर -स्पेशलिस्ट बने हैं।
Categories:
error: Content is protected !!