ताकि मांझे से ना हो किसी की जान को जोखिम :जेठानंद व्यास,चौखूंटी व बाबूलाल फाटक के पुल पर बंधवाई लोहे की तारें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की प्रेरणा से बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा मांझे की वजह से कोई व्यक्ति घायल ना हो इसके लिए मुहीम चलाते हुए चौखूंटी व बाबूलाल फाटक के पुल पर लोहे की तारें बंधवाई गई है | विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि बीकानेर के पुलों पर आए दिन मांझे की चपेट में आने से नागरिक घायल हो रहे है इसका स्थायी समाधान करवाने के लिए पुलों पर लोहे की तारें बंधवाई गई है | साथ ही विधायक जेठानंद व्यास ने बीकानेर के नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि हम सभी को चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करना है साथ ही प्रशासन का सहयोग करते हुए इस मांझे का उपयोग करने वाले एवं बेचने वालों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई जानी चाहिए ताकि किसी भी व्यक्ति की मांझे से ना दुर्घटना हो ना ही किसी की जान जाए | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि विधायक व्यास का यह नवाचार मानव जीवन के हित में है | सभी पुलों पर तार बंधवाने का कार्य युवा उद्यमी पिंटू राठी एवं अरविंद चौधरी द्वारा करवाया गया है |

Categories:
error: Content is protected !!