ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान के ताजा हालातों पर चिंता जताते हुए कहा है यदि तालिबान देश में आ गया तो फिर अफगानिस्तान आतंकियों की प्रजनन भूमि बनकर रह जाएगा। ऐसे में दूसरे आतंकी संगठन भी दोबारा खड़े हो जाएंगे।लंदन । ब्रिटेन ने अफगानिस्तान के ताजा हालातों पर चिंता जताई है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि वो अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी की आशंका से काफी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो एक असफल राज्य के तौर पर अफगानिस्तान अलकायदा जैसे आतंकवादियों के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है। रक्षा मंत्री बेन वैलेस ने स्काई से बात करते हुए इस बात की आशंका जताई कि वहां पर अलकायदा की भी वापसी हो सकती है।वैलेस ने ये भी कहा कि पश्चिमी देश वहां के हालातों को समझ भी रहे हैं और जान भी रहे हैं। लेकिन वो तुरंत कुछ कर पाने की स्थिति में भी नहीं है। इतना जरूरी है कि वो वहां के हालातों को मैनेज जरूर कर सकते हैा। उन्होंने ये भी कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान के बड़े शहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। देश के दूसरे बड़े शहर कंधार पर उसका कब्जा हो गया है और लश्कारगाह भी अब उनके हाथों में चला गया है। तालिबान जिस तेजी के साथ देश में आगे की तरफ बढ़ रहा है वो वास्तव में हैरान करने वाली है। इसने अफगानिस्तान की सरकार और पश्चिमी देशों को भी हैरानी में डाल दिया है।गौरतलब है कि जब से अमेरिका ने अपनी और नाटो फौज को अफगानिस्तान से वापसी का फरमान दिया है तभी से तालिबान ने देश में हमले तेज कर दिया है। देश के करीब दो तिहाई हिस्से पर उसका कब्जा हो गया है, वहीं सरकार की फौज एक सीमित इलाके तक ही रह गई है।आपको बता दें कि तालिबान ने 1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया था। उस वक्त यहां पर अलकायदा भी पैर जमा चुका था और उसके सरगना ओसामा बिन लादेन के साथ तालिबान के बेहद करीबी रिश्ते भी थे। अमेरिका पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद जब अमेरिका ने यहां पर कदम रखा तो तालिबान को पीछे हटना पड़ा था। इन दो दशकों के दौरान तालिबान का इलाका काफी सीमित हो चुका था। लेकिन अमेरिका की यहां से वापसी के साथ ही तालिबान के कदम फिर तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहे हैं।बता दें कि एक समय में अफगानिस्तान में तालिबान, इस्लामिक स्टेट और अलकायदा का नेटवर्क काफी मजबूत था। बीते दो दशक में जहां आईएस और अलकायदा काफी कुछ खत्म हो चुका है वहीं तालिबान का न सिर्फ इस दौरान वजूद बरकरार रहा बल्कि उसने खुद को मजबूत बनाया है।
Categories: DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

Latest Posts
- Indian Army Aviation Holds Annual Flight Safety Conference 2026 at Manekshaw Centre, New Delhi; Three Services and Defence OEMs Discuss Risk Mitigation and Operational Safety

- Indian Navy Launches 48-Hour Operation to Liberate Hijacked Fishing Vessel ‘AzinI’ Off Somalia Coast, Rescues All 20 Crew Members; IAF C-17 Airdrops Marine Commandos

- Indian Army Recruitment 2027: Final Results of Phase-I Agniveer Recruitment Rallies in Rajasthan Expected by Late November or First Week of December

- Gandiv Division Launches ‘Gandiv Hardik Milan 1.0’ Across Rajasthan on Golden Jubilee, Special Outreach Teams to Assist Veterans and Veer Naris

- जर्नलिट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) और श्री जैन कन्या कॉलेज की कार्यशाला में पारंपरिक पत्रकारिता और सोशल मीडिया के अंतर पर हुई चर्चा

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS

