दशहरे की तैयारियां परवान पर, झांकियों की वेशभूषा और अन्य साज सज्जा में जुटी बीकानेर दशहरा कमेटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा करणी सिंह स्टेडियम के दशहरा आयोजन की झांकी के लिए विभिन्न पात्रों का चयन 15 अक्टूबर रविवार शाम 6 बजे तनेजा धर्मशाला धोबी तलाई गली नंबर 3 में किया जायेगा, जिसमे झांकियो में बनने वाले किरदार चुने जायेंगे।
कमेटी की झांकी हर बार से बेहतर हो इसके लिए पूरी टीम दिन-रात मेहनत करके इनकी वेशभूषा, साजो-सामान आदि पर कार्य करती है ताकि जो भी किरदार चुना जाये वो उस रोल में अच्छा लगे।

झांकी का सारा काम महासचिव संजय झाम्ब और उपाध्यक्ष कबीर झाम्ब की निगरानी में उनकी पूरी टीम प्रेम सिंह, ओम मोदी , बजरंग मोदी, राहुल, गिरिराज रामावत द्वारा किया जा रहा है।
महासचिव संजय झाम्ब ने बताया कि इस बार झांकियां नमन झाम्ब के संचालन में निकाली जाएगी और पूरी कोशिश की जा रही है कि झांकियां शहर के जिस कोने से निकले वहाँ झांकियों की चर्चा बनी रहे तथा बीकानेर की जनता को झांकिया देखने का आनंद आये।

Categories:
error: Content is protected !!