दाऊद इब्राहिम की ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाला दानिश चिकाना राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दाऊद इब्राहिम की ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाला दानिश चिकाना राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार। दाऊद इब्राहिम की ड्रग की फैक्ट्री चलाने वाले कुख्यात बदमाश दानिश चिकना उर्फ पेंटम को राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व मुंबई पुलिस की सूचना पर दानिश को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जयपुर, Danish Chikna Arrested: मुंबई में अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ड्रग की फैक्ट्री चलाने वाले कुख्यात बदमाश दानिश चिकना उर्फ पेंटम को राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व मुंबई पुलिस की सूचना पर दानिश को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई के डोंगरी इलाके का रहने वाले दानिश को एक-दो दिन में मुंबई ले जाया जाएगा। इसके लिए वहां की पुलिस टीम कोटा आएगी और फिर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ उसे लेकर जाएगी। कोटा के पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि दानिश के पास 160 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस उप अधीक्षक मुकुल शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को झालावाड़ रोड पर अनंतपुरा थाना पुलिस नाकेबंदी कर रही थी।
इसी दौरान पुलिया के पास एक कोटा नंबर की कार को रुकवा कर तलाशी ली गई। कार चालक संदिग्ध हरकत करते हुए मौके से फरार हो गया। कार में पीछे की सीट पर दानिश बैठा हुआ था। तलाशी के दौरान दानिश के पास से 160 ग्राम चरस बरामद हुई, पुलिस ने उसकी कार बरामद की और उसे कोटा लाया गया। वह मुंबई के नूर विला डोंगरी का रहने वाला है।उसके खिलाफ नारकोटिक्स विभाग और मुंबई पुलिस में छह मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पिछले सप्ताह नाकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने मुंबई के डोंगरी इलाके में रेड कर दाउद के खास यूसुफ चिकना की एक ड्रग की फैक्ट्री को ध्वस्त किया था। जांच में सामने आया था कि इस फैक्ट्री को उसके दो बेटे दानिश और राजिक चिकना चला रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों फरार हो गए। ब्यूरो की टीम का नेतृत्व समीर वानखेड़ा कर रहे थे। इस रेड के बाद इनके लिए काम करने वाले रफीक सहित आधा दर्जन लोगों को पकड़ा था। जिस फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया था, उसके दरवाजे को छिपाने के लिए टेम्पो का सहारा लिया गया था। उस टेम्पो में सब्जी बेची जा रही थी।

Categories:
error: Content is protected !!