दिल्ली में पारा 5 डिग्री, यहां शिमला से ज्यादा ठंड:MP-राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, छत्तीसगढ़ में ओस जमी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दिल्ली में पारा 5 डिग्री, यहां शिमला से ज्यादा ठंड:MP-राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, छत्तीसगढ़ में ओस जमी

नई दिल्ली

अमृतसर में शुक्रवार को कोल्ड वेव के चलते लोग अलाव तापते नजर आए। यहां सुबह इतना घना कोहरा था कि वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। शहर का मिनिमम टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। - Dainik Bhaskar

अमृतसर में शुक्रवार को कोल्ड वेव के चलते लोग अलाव तापते नजर आए। यहां सुबह इतना घना कोहरा था कि वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। शहर का मिनिमम टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

[metaslider id=68846 cssclass=””]

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जारी बर्फबारी के चलते पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड है। शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा का हिसार भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड के कारण विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही।

MP-राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम रहा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में ओस जम गई।

दिल्ली-पंजाब में घना कोहरा, यूपी, MP में भी कोहरे की चादर
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के लोधी रोड, आयानगर, कर्तव्य पथ सहित कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। पंजाब के अमृतसर में भी घने कोहरे की चादर छाई रही। यहां पर मिनिमम टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस रहा। कोल्ड वेव के चलते अमृतसर में जगह-जगह अलाव जल रहे हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, एमपी, बिहार,असम, मेघालय, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में भी मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। दिल्ली में अगले चार दिन तक हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

इस सप्ताह के दौरान इन सभी इलाकों के तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह से देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

दिल्ली में AQI स्तर गुरुवार को 326 पर रहा, शुक्रवार में इसमें सुधार आया और शुक्रवार को 'बहुत खराब' से 'खराब' की लिस्ट में पहुंचा।

दिल्ली में AQI स्तर गुरुवार को 326 पर रहा, शुक्रवार में इसमें सुधार आया और शुक्रवार को ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ की लिस्ट में पहुंचा।

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में 14 दिसंबर को AQI ‘बहुत खराब’ (326) रहा। शुक्रवार (आज) इसमें सुधार हुआ है। जिससे यह ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ की लिस्ट में आ गया है।

बता दें कि 0 और 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘हल्का’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Categories:
error: Content is protected !!