दिल्ली विधानसभा में मिली लाल किला तक जाने वाली रहस्यमयी सुरंग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दिल्ली विधानसभा में मिली लाल किला तक जाने वाली रहस्यमयी सुरंग
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को एक रहस्यमयी सुरंग मिली है जो लाल किला तक जाती है। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने बताया कि इस सुरंग का इस्तेमाल ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता सेनानियों को ले जाने के दौरान हमले से बचने के लिए किया जाता था।

उन्होंने कहा, “जब मैं 1993 में विधायक बना था तो यहां एक सुरंग के मौजूद होने की अफवाह थी जो लाल किला तक पहुंचती है। मैंने इसके बारे में जानने की कोशिश की थी लेकिन मुझे कुछ पता नहीं चला था।”

उन्होंने कहा कि सुरंग की और खुदाई नहीं की जाएगी क्योंकि इसका रास्ता मेट्रो प्रोजेक्ट और अन्य कारणों से नष्ट हो गया है।

हालांकि, गोयल ने बताया कि प्रशासन इसकी मरम्मत करेगा और इसे जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसकी मरम्मत को 76वें स्वतंत्रता दिवस तक पूरा किया जा सकता है।

Categories:
error: Content is protected !!