दिव्यांग बालक बालिकाओं की हस्तकला से निर्मित दीपकों से बिखरेगी दिवाली पर नई रोशनी: आप भी बनें सहयोगी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 20 अक्टूबर 2023 दीपोत्सव दीपावली का त्यौहार की तैयारी सब जगह जोर-जोर से चल रही है उत्सव का माहौल बाजारों में दिखाई देने लग गया है!

दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के बालक व बालिकाओं के द्वारा दीपावली के पावन शुभ अवसर पर अपनी हस्त कला से निर्मित दीपक को चित्रित करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए अपने स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे है। संस्थान प्रधान जेठा राम ने बताया कि संस्थान के बच्चे हस्तकला तकनीकी कार्य मे रुचि लेकर नये नये कार्य सीख रहे है।


संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि अभी प्रत्येक शनिवार को 11 बजे से 1 बजे तक बच्चे दीपक बनाते हैं।
ये दीपक प्रतियोगिता शुरू रहेगी।क्योंकि राज्य सरकार से कोई अनुदान नही मिल रहा है। इसलिए इन रंग बिरंगी दीपकों को बाजार में बिक्री के लिए रखा गया है आप सभी से निवेदन है की दिव्यंग सेवा संस्थान के बच्चों द्वारा बनाए गए इन दीपकों को खरीद कर बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करें

Categories:
error: Content is protected !!