NATIONAL NEWS

दिव्यांग बालिकाओं ने बनाई एक से बढ़कर एक राखियां-दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । दिव्यांग सेवा संस्थान गंगाशहर में दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
मुख्य अतिथि सुभाष यादव सेवानिवृत शिक्षा विभाग ने कहां की रक्षाबंधन का पर्व सभी भाई-बहन खुशी से मनाते हैं। दिव्यांग बच्चों को भी इस पर्व की खुशी मिले, इसी मकसद के साथ उनके बीच रहकर रक्षाबंधन पर्व मनाने का निर्णय लिया है। मैं जेठा राम को धन्यवाद देता हूं।
रोहिताश कुमार काटिया अध्यापक ने बताया कि दिव्यांग सेवा संस्थान बालक बालिकाओं में हुनर ढूढकर उनको बाहर निकालने का कार्य कर रही है। संस्थान के कर्मचारी साधुवाद के पात्र हैं। दिव्यांग शैक्षणिक स्कूल एक ऐसा स्कूल है जहाँ दिव्यांग छात्रों को कल की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि इस आयोजन को खास बनाने एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए उनकी पसंद के की राखियां बनाई। दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस तरह दिव्यांग बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष खुशी देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में सज्जन कुमार नअजय कुमार, प्रदीप चुरा, सुमन सनवाल, आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!