दिव्य ज्योति सेवा संस्थान द्वारा संचालित दिव्य ज्योति ब्लाइंड गर्ल्स स्कूल जयपुर संस्था परिवार में अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1731292868852285919?t=G8qYv52jD4DrWjyWGWc1Pw&s=19

बीकानेर। दिव्य ज्योति सेवा संस्थान द्वारा संचालित दिव्य ज्योति ब्लाइंड गर्ल्स स्कूल जयपुर संस्था परिवार में आज 3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में संस्था की छात्रों ने एक से बढ़कर एक मनोरम प्रस्तुतियां दी।जिसे देखकर उपस्थित सभी श्रोतागण भाव विभव हो गए। संस्था की संस्थापक श्री मती रेनू शर्मा जी ने कहा कि सही मायने में विकलांगता तन की नहीं मन की होती है हमें इनके गुणों को पहचानते हुए इन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयत्न करने चाहिए । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अंजु शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को विकलांगजन सशक्तिकरण को गति प्रदान करनी चाहिए कार्यक्रम में अध्यापिका नेहा माथुर, शीलू देवी ,आशा कुमावत,हेमा टेलर, सुरेश कंवर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!