Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

देखे राजस्थान की सार खबरें!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

jaipur- प्याज़ की कीमतों में तेज़ी का दौर, मानसून सीज़न आते ही कीमतों में उछाल, 15 दिन में 10 रुपये प्रति किलो खुदरा में बढ़े भाव, 35 से 40 रुपये प्रति किलो हुआ प्याज़ के दाम, वेयर हाउस से हो रही प्याज़ की मंडी सप्लाई
Churu रतनगढ़- दलित महिला के साथ मारपीट,
गोगासर निवासी पीड़िता ने करवाया मामला दर्ज, घर में घुसकर लज्जा भंग का भी लगाया आरोप, अध्यापक राजेंद्र और एक अन्य पर लगाया आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jodhpur- 765 केवी विद्युत लाइन पर लगी लाइटें और सोलर प्लेट चोर गिरफ्तार, आरोपी खुशालाराम मेघवाल निवासी बामणू और वासुदेव उर्फ फरसु मेघवाल निवासी झालरिया को जैसलमेर से किया गिरफ्तार,दोनों के कब्जे से चोरी की सोलर प्लेटें और लाइटें पुलिस ने की बरामद, फलोदी पुलिस ने की कार्रवाई
Jaisalmer- मोहनगढ से बड़ी खबर, मोहनगढ़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड, अपने आवास पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
Dausa- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सैंथल के रामपुरा गा़ंव की रैगर बस्ती का मामला, सूचना पर सैथल थाना पुलिस पहुंची मौके पर, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटि पुलिस
Udaipur- कांगनी के आटे से बने व्यंजन खाने से फूड पॉइजनिंग का मामला, एमबी हॉस्पिटल में जारी है बीमार मरीजों का उपचार, चिकित्सकों की विशेष टीम रख रही निगरानी, सभी की स्थिति बताई जा रही खतरे से बाहर
Dholpur- छात्रों की खेलों के प्रति बढ़ेगी रुचि तथा प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, जिले लंबे समय से स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों पर 93 पीटीआई को मिली पोस्टिंग, महाराणा स्कूल में आयोजित परामर्श कैंप में अभ्यर्थियों ने मनपसंद स्कूलों का किया चयन
Nagaur- नाबालिग ने की 40 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर लोहे की रॉड से किया हमला , 40 वर्षीय युवक की हुई मौत, घटना से गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति , गोटन थाना क्षेत्र के लांबा जाटान गांव का मामला , सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
Hanumangarh- श्रीमती बैतूल बानो भादरा पालिकाध्यक्ष मनोनीत, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश, पालिकाध्यक्ष हाजी दाऊद खां के निधन से रिक्त हुआ था पद,उपाध्यक्ष बलवंत सैनी को बनाया था कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष, तीन सन्तान के मामले में 18 जून को सैनी को किया था निलम्बित, अब हाजी दाऊद की पार्षद पत्नी बैतूल बानो को मनोनीत किया पालिकाध्यक्ष
Banswara- महिला का शव खेत में गड़ा मिला, ज़िले के तोरणिया गाव की घटना, महिला के शरीर पर चाकू के वार के 25 निशान,
चार दिन पहले महिला की बेटी ने दी थी रिपोर्ट, सदर पुलिस कर रही थी महिला की तलाश, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
Jaipur- पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ इजाफा,
डीजल 28 पैसे और पेट्रोल 29 पैसे हुआ महंगा, डीजल के दाम 97.27 रुपये प्रतिलीटर पहुंचे, पेट्रोल के दाम 104.17 रुपये प्रतिलीटर पहुंचे
पुष्कर- 11 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार के बाद हत्या,
पुष्कर के निकट खोरी गांव की पहाड़ियों में मिला शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू, ग्रामीणों में आक्रोश,आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
चोमूं Jaipur- ADJ कोर्ट में हुई चोरी, कोर्ट से 55 पंखे, 20 कुर्सी, AC ले गए चोर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

REPORT BY : SAHIL PATHAN
धर्मांतरण मामले में CM yogi adityanath का बड़ा आदेश

‘सभी आरोपियों पर NSA लगाया जाए’,आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के भी निर्देश,यूपी ATS ने किया है 2 आरोपियों को गिरफ्तार आरोपियों पर 1000 से ज्यादा लोगों का धर्म बदलने का आरोप पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से होती थी फंडिंग

Sriganganagar: पिस्तौल दिखा एक व्यक्ति से हुई लूट
दो नकाबपोशों ने लूटे 15 हजार रुपए,पीड़ित व्यक्ति है सादुलशहर के गांव नूरपुरा का निवासी,श्रीविजयनगर के 17 जीबी नहर के पास की घटना,पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sriganganagar: शाहजहांपुर के खेड़ा बोर्डर पर जाने की तैयारी में किसान
तूफानी रफ्तार से गांव-गांव में किया जा रहा जनसम्पर्क,पूरी ताकत के साथ शाहजहांपुर के लिए किसान करेंगें कूच,200 से 300 वाहनों का काफ़िला होगा रवाना,जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नही-किसान
Ajmer: नर्सिंगकर्मियों ने किया 2 घंटे का कार्य बहिष्कार
अपनी लंबित मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार,इमरजेंसी वार्ड के बाहर किया विरोध प्रदर्शन,जल्द मांगे पूरी करने की मांग,10 यूटीबी नर्सेज को हटाने का कर रहे विरोध,जल्द उन्हें नियुक्ति देने की कर रहे मांग
Churu सादुलपुर: घर से निकला युवक खेत में मिला मृत अवस्था में
गांव ढाणी बड़ी में 38 वर्षीय युवक मिला मृत,मृतक के शरीर पर नहीं मिले किसी भी तरह के चोट के निशान,सिधमुख पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच की शुरू
Jaipur: फिर सक्रिय हुआ ATM से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने वाला गिरोह
SBI ATM भांकरोटा को बनाया निशाना,ATM में छेड़छाड़ कर ठग ने निकाले पैसे,शाखा प्रबंधक थाने में दर्ज कराया मामला,भांकरोटा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला,CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की शुरू की तलाश
Jaipur: राजधानी जयपुर में चोरों का आतंक
फिर से बनाया सूने मकान को निशाना,मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ,भुनेश्वरी वाटिका बजरी मंडी की घटना,पीड़ित ने करणीविहार थाने में दर्ज करवाया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jaipur: महिला के साथ हुई लूट की वारदात
बाइक सवार युवक पर्स छीन कर हुआ फरार,पर्स में थे महिला के पैसे व मोबाइल,आदर्श नगर के तिलक अपार्टमेंट की घटना,महिला ने आदर्श नगर थाने में दर्ज कराया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Jaipur: संभागीय कर भवन कार्यालय में चोरी
कैंटीन के कर्मचारी ने गाड़ी से निकाला कीमती सामान,कर्मचारी के खिलाफ गांधीनगर थाने में दर्ज हुआ मामला,गार्ड बाबूलाल शर्मा के द्वारा दर्ज कराया गया मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाए
Jaipur: SMS के गार्ड पर मारपीट का आरोप
मेडिसिन वार्ड गार्ड पर लगा मारपीट का आरोप,वार्ड में जाने से रोकने पर हुआ था विवाद,गार्ड के खिलाफ मोती डूंगरी थाने में दर्ज हुआ मामला,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Bharatpur: सांसद रंजीता कोली अहमदाबाद में
गृहमंत्री अमित शाह भी हैं अहमदाबाद में ही,रंजीता कोली की हो सकती अमित शाह से मुलाकात,कुछ दिन पहले दिल्ली में भी रंजीता कोली की हो चुकी मुलाकात
Tonk निवाई: खड़ी कार के पीछे से लोक परिवहन बस ने मारी टक्कर
जयपुर से तेज गति से आ रही लोक परिवहन बस ने मारी टक्कर,हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल,हाईवे पुलिस के जवान राकेश शर्मा ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
Sriganganagar शाहजहांपुर के खेड़ा बॉर्डर पर जाने की तैयारी में किसान
तूफानी रफ्तार से गांव-गांव में किया जा रहा जनसम्पर्क,पूरी ताकत के साथ शाहजहांपुर के लिए किसान करेंगें कूच,200 से 300 वाहनों का काफ़िला होगा रवाना,जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नही-किसान
Rajasthan: कोरोना संक्रमण चेन पर लगा ब्रेक
पिछले 24 घंटे में 6 की मौत, 151 पॉजिटिव,इस दरमियान 533 मरीज हुए कोरोना से नेगेटिव,प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2691
Sikar #खंडेला से खबर
दूधवालों का बास में शराब ठेके पर फायरिंग,सेल्समैन से रुपए लूटकर ले जाने की सूचना,देर रात की बताई जा रही है वारदात
खंडेला थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच,घटनास्थल से पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
Jalore: मासूम बच्ची की मुम्बई में हुई सर्जरी
अभिनेता सोनू सूद ने आगे आकर की मदद,मासूम बच्ची परिजनों के साथ पहुंची वापस जालोर,लोगों ने सोनू सूद का जताया आभार
Bikaner #नोखा: सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को बोलेरो गाड़ी ने मारी टक्कर, एक महिला की हुई मौत, दो व्यक्ति हुए घायल,पांचू थाने के सारुण्डा गांव की घटना
Jaipur: DGP एमएल लाठर लेंगे बैठक
VC के जरिए लेंगे सभी रेंज IG की बैठक,संगठित अपराधों पर लगाम लगाने समेत कई मसलों पर होगी बातचीत,ADG क्राइम रवि प्रकाश मेहरडा भी होंगे बैठक में शामिल

REPORT BY : SAHIL PATHAN
[ Dausa- एसीबी की लालसोट में ट्रैप कार्रवाई, 25 हजार के साथ पटवारी ट्रैप, विक्रम सिंह राठौड़ है ट्रेप पटवारी, गैर मुमकिन आबादी की जमीन से बेदखल नहीं करने और जमीन को नियमित करवाने का प्रकरण,पटवारी ने एक लाख 25 हजार की मांगी थी घूस, दौसा एसीबी की टीम ने की कार्रवाई
Sirohi- राज्यपाल Kalraj Mishra पहुंचे मानपुर हवाई पट्टी,
विशेष विमान से परिवार सहित पहुंचे मानपुर हवाई पट्टी, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद,एसपी धर्मेंद्र सिंह,विधायक संयम लोढा,विधायक समाराम गरासिया व विधायक जगसीराम कोली ने अगवानी, मानपुर हवाई पट्टी से माउंटआबू जाने का है कार्यक्रम,
8 दिवसीय दौरे पर माउंटआबू में रहैंगे
Jaipur- प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज,
अजमेर, भीलवाड़ा, करौली, टोंक ,बूंदी , कोटा, भरतपुर
धौलपुर,दौसा,अलवर,उदयपुर,डूंगरपुर,बांसवाड़ाचित्तौडगढ़ के आसपास के हिस्सों में बदला मौसम, मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की दी चेतावनी, इस दौरान करीब 30 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
Udaipur वल्लभनगर- क्षेत्र के करनपुर गांव में फ़ूड पॉइजनिंग के केस आए सामने, करीब 30 लोगों की एक साथ खराब हुई तबियत, सभी का स्थानीय चिकित्सालय में जारी है उपचार
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची करनपुर गांव, कल सभी ने रखा था एकादशी का व्रत, उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में अब तक 167 लोग हुए भर्ती
Ajmer- 11 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार कर हत्या करने के मामले में पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन, आरोपी से पूछताछ जारी, पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशन सिंह भाटी बनाये हुए मामले पर नज़र
Sikar- बाठोद गांव में 4 दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में सदर थाना पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने युवक के साथ मारपीट और हाथ पांव तोड़ने के आरोप में 4 जनों को किया गिरफ्तार, लक्ष्मणगढ़ के बीहड़ क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Bharatpur- आईजी आफिस के बाहर प्रदर्शन, प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की कोशिश, दुष्कर्म पीड़िता ने परिजनों के साथ की कोशिश, खुद पर केरोसिन छिड़ककर की कोशिश, मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Hanumangarh- ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट का खुलासा,
7 जून को सहजीपुरा गांव में पिस्तौल की नोक पर हुई थी लूट,
9 लाख रुपये नकद, सोने की चैन और मोबाइल फोन की हुई थी लूट,भीमसेन, सोनम और राजेश को किया गिरफ्तार, भीमसेन पर पूर्व में भी फिरौती के लिए फायरिंग का मुकदमा
प्रतापगढ़ पीपलखूंट- जिले के पीपलखूंट उपखंड में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला, 7 दिन का नवजात शिशु सड़क पर छोड़ा, घंटाली थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस के पहुंचने तक ग्रामीणों ने की नवजात की देखभाल
Bikaner- नगर निगम सफ़ाई कर्मियों से मारपीट,
बारिश के बाद सुज़ानदेसर इलाक़े में जमा हुए पानी की निकासी के लिए पहुंचे थे कर्मी, कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप, सफ़ाई कर्मियों ने किया निगम के आगे विरोध प्रदर्शन, शहर में सफ़ाई व्यवस्था को लेकर कार्य बहिष्कार
मेडतासिटी Nagaur- लांबा जाटान रामावतार हत्याकांड मामला , पुलिस प्रशासन ने समझाइश पर हाइवे से हटे परिजन, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद खुला जाम,पुलिस मुख्य आरोपी की कर रही तलाश, लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या का मामला, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया था हाइवे जाम, मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात
Baran-पांच दिन से लापता युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव,
रामगढ़ की पहाडी पर मिला शव , परिजनों ने हत्या की जताई संभावना, किशनगंज थाना क्षेत्र का मामला
Ajmer- ब्यावर वन विभाग के श्रमिकों ने किया विरोध प्रदर्शन,
वन कार्यालय के बाहर ताला जड़कर किया विरोध प्रदर्शन, एक दिन का श्रमिकों ने किया कार्य बहिष्कार, बकाया वेतन भुगतान की क्षेत्रीय वन अधिकारी से कर रहे श्रमिक मांग, MJSA में कार्यरत श्रमिकों का 2020 से बकाया चल रहा वेतन भुगतान, बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन वनरक्षक को दिया ज्ञापन
Jaipur- गैंगस्टर पपला गुर्जर से जुड़ा मामला,
पपला ने जेल में हत्या की आशंका को लेकर दायर की हाईकोर्ट में याचिका, दूसरे जेल में शिफ्ट करने की लगाई गुहार,
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से एक सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा, जस्टिस महेंद्र गोयल ने दिए आदेश, पपला की याचिका पर दिए आदेश, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है गैंगस्टर पपला गुर्जर
दौसा: जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नकबजनी की बड़ी गैंग का पर्दाफाश, गैंग के आठ लोग किये गिरफ्तार, आरोपियों ने कबूली अब तक 27 वारदात, एक बोलेरो और चार बाइक भी पुलिस ने की जब्त,पुलिस को और खुलासे होने की उम्मीद, एसपी अनिल बेनीवाल के निर्देश पर कार्यवाही
Jaipur: पुष्कर मामले पर सतीश पूनिया का बयान, सतीश पूनिया बोले – सरकार का इकबाल खत्म हुआ है, इस प्रकार की घटनाएं समाज को परेशान और उद्वेलित करती हैं, अपनी जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री-गृह मंत्री नहीं बच सकते
Jaipur- राज्य सरकार ने किया तीन थानों का प्रमोशन,
मालाखेड़ा, गांधीनगर अजमेर, भिरानी थाना प्रमोट, इन थानों में अब इंस्पेक्टर होगा थानाधिकारी
पद सृजन के किए आदेश जारी, तीन सीआई, एक एसआई, 5 एएसआई, 4 हेड कांस्टेबल, 29 कांस्टेबल सहित 39 पद होंगे अब थाने में

REPORT BY : SAHIL PATHAN

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!