बीकानेर, 5 दिसंबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जयपुर में नगरीय विकास और आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया से मुलाकात की। उन्होंने बीकानेर में राजकीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही अतिशीघ्र करने के संबंध में चर्चा की। साथ ही शहरी क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में बातचीत भी की। विधायक व्यास ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ से मुलाकात करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नियुक्त कार्मिकों को राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत स्क्रीनिंग पूर्ण करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान करने की पैरवी की। इस दौरान अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवर पुरोहित, हेमंत काटेला सहित अन्य प्रतिनिधि साथ रहे।
Latest Posts
- एनआरसीसी में जनजातीय किसानों को उन्नत बीजों के चयन एवं प्रबंधन की दी जानकारी

- 42वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप बीकानेर में

- कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम, बीकानेर के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी

- कचरा संग्रहण टिपर की टक्कर से केशवदत्त आचार्य की मौत के बाद परिजनों ने चालक सहित नगर निगम अधिकारियों और ठेका कंपनी पर कार्रवाई की उठाई मांग..
- नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से घायल केशव दत्त आचार्य का निधन, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और मुआवजे की उठाई मांग

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


