नवगठित जीतो लेडीज विंग का “परिचय” कार्यक्रम का सफल आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।नवगठित जीतो लेडीज विंग के” परिचय” कार्यक्रम का बसंत विहार पैलेस होटल में आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्षा रेणु गुजरानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के सर्वोत्तम विकास के लिए सभी सदस्यों का आपस में तालमेल सामंजस्य होना बहुत आवश्यक है।सभी सदस्यो ने अपना परिचय दिया। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से सदस्यो के बीच में आपसी मेलजोल बढ़ता है जो की संस्था की गतिविधियों को गति प्रदान करते हैं।उन्होंने बताया की जीतो लेडिस विंग के उद्देश्य सेवा, नॉलेज और एंटरप्रेन्योरशिप है साथ ही उन्होंने 14 प्रोजेक्ट्स के बारे में सदस्यों को विस्तार से बताया एवं संस्था की आगे की कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया।सभी प्रोजेक्ट्स के कन्वीनर के तौर पर अल्का डागा, सौम्या डागा, ऋतु डागा, शालिनी कांकरिया, मंजू बोथरा, रजनी सुराणा, रेखा बोथरा, शारदा जी डागा , भारती दफ्तरी, विनीता बैद,सोनम सुराणा , रेनू खजांची प्रियंका बैद रंजना सुराणा, जयश्री कोठारी, सुषमा छलानी, सुमित्रा बांठिया, शारदा धारीवाल , पोमू दफ्तरी ,भावना डागा, संगीता मुसरफ़ ,कीर्ति जैन को नियुक्त किया। कार्यक्रम की थीम लहरिया रखी गई सभी सदस्य हरे परिधान में सज धज कर आई साथ ही कार्यक्रम में सावन से संबंधित फन गेम्स भी रखे ।सभी
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यक्षा रेणु गुजरानी, मुख्य सचिव नंदिनी छलानी, उपाध्यक्ष ममता रांका, उपाध्यक्ष मंजू नौलखा, सचिव प्रीति डागा, सचिव शांता भूरा, कोषाध्यक्ष रजनी नाहटा एवं ज्योति सुखानी का सहयोग रहा।

Categories:
error: Content is protected !!