नाबार्ड द्वारा बीकानेर में संभाग स्‍तरीय कार्यशाला का आयोजन : किसान उत्‍पादक संगठन किसानों की आय बढाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें- उर्मिला राजोरिया, संभागीय आयुक्‍त, बीकानेर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।
नाबार्ड द्वारा बीकानेर में संभागस्‍तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, कार्यशाला का शुभारंभ संभागीय आयुक्‍त सुश्री उर्मिला राजोरिया के कर कमलो से किया गया. मुख्‍य अतिथि के रुप में संभागीय आयुक्‍त द्वारा नाबार्ड द्वारा किये जा रहें कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि किसान उत्‍पादक संगठन किसानों को उनके उत्‍पादों के सही मूल्‍य दिलाने का सबसे उचित माध्‍यम है जिससे किसानों की आय को एकजुटता के साथ बढाया जा सकता है. कार्यशाला में बीकानेर, हनुमानगढ, गंगानगर, चुरु, झुन्‍झुनू तथा सीकर के किसान उत्‍पादक संगठन के बोर्ड सदस्‍यों तथा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के लिए कारपोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) के नियमानुसार कार्य करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था. कार्यशाला के लिए राजस्‍थान क्षेत्रीय कार्यालय से श्रीमती सुमन कुमारी द्वारा किसान उत्‍पादक संगठन की व्‍यापारिक गतिविधियों को प्रारंभ करने से लेकर किसानों की आय बढाने तथा बैंकों के साथ जुडकर प्रोसेसिंग युनिट लगाने की विधि को विस्‍तार से बताया. इस दौरान सभी किसान उत्‍पादक संगठनों को नाबार्ड की सहायक संस्‍था नैबकिसान द्वारा प्रदान कि जा रही सेवाओं को श्री प्रवीण मीणा द्वारा बोर्ड सदस्‍यों के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया. संभाग के सभी किसान उत्‍पादक संगठनों को स्‍वामी केशवानंद कृषि विश्‍वविधालय द्वारा वेल्‍य एडिसन तथा प्राकृतिक कृषि को एफपीओं के सहयोगी के रुप में डॉ. सुभाष चंद्र, निदेशक प्रसार शिक्षा द्वारा विस्‍तार से समझाया और प्राकृतिक खेती के लाभ को किसानों तक पहॅुचानें के लिए केवीके तथा कृषि विश्‍वविधालय की भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यशाला के दौरान बीकानेर से श्री नंद किशोर बजाज, चार्टड एकाउंटेंट द्वारा किसान उत्‍पादक संगठन के नियमानुसार किये जाने वाले कंपलायंस तथा नाबार्ड व भारत सरकार की किसानों के लिए योजनाओं के बारे में विस्‍तार से बताते हुए सरकारी योजनाओं में एफपीओं की भूमिका बढाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर बीकानेर केन्‍द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक निदेशक, श्री रणवीर सिंह द्वारा राजस्‍थान सरकार की किसान उत्‍पादक संगठन तथा सहकारी समितियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्‍तार से सभी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।


नाबार्ड, जिला विकास प्रबंधक, बीकानेर, कार्यशाला के दौरान किसान उत्‍पादक संगठन कि अवधारणा तथा किसान उत्‍पादक संगठनों को जमीनी स्‍तर से किसानों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए ईफको/कृभको तथा राजूवास के साथ किसानों की आय बढाने के उपायों को बताते हुए कार्यशाला का संचालन करते हुए सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

Categories:
error: Content is protected !!