नारी निकेतन में आवासित आवासनियों से विवाह हेतु गठित उपसमिति की बैठक आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 9 नवंबर। नारी निकेतन में आवासित आवासनियों को विवाह द्वारा पुर्नवासित करने हेतु गठित विवाह उप समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को नारी निकेतन में किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता कविता स्वामी, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी वाजिद खान, आदर्श शर्मा एवं पुनित शर्मा सम्मिलित हुए।
नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी द्वारा विवाह इच्छुक आवासनियों के बारे में अवगत करवाया गया। बैठक में नारी निकेतन की आवासनियों के विवाह हेतु विज्ञप्ति जारी करने हेतु चर्चा की गई।
नारी निकेतन में आवासित आवासनियों से विवाह हेतु इच्छुक योग्य आवेदनकर्ता नारी निकेतन बीकानेर अथवा विभागीय वेबसाइट sjerajasthan.gov.in से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर अंतिम 20 दिसंबर तक कार्यालय में जमा करवा सकता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!