Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर के पति पर गिरी गाज, ACB ने किया राजाराम को गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर: BVG कंपनी और राजाराम गुर्जर डील प्रकरण में मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बडी कार्रवाई की है. एसीबी ने पूछताछ के बाद हैरिटेज जयपुर (Heritage Jaipur) की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर (Soumya Gurjar) के पति राजाराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है. BVG कंपनी और राजाराम गुर्जर (Rajaram Gurjar) डील प्रकरण में वीडियो वायरल होने के बाद ACB ने पहले प्राथमिकी दर्ज की थी. आज राजाराम गुर्जर (Rajaram Gurjar) को ACB ने पूछताछ के लिए बुलाया था. राजाराम से ACB मुख्यालय में पूछताछ चल रही है. इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर पूछताछ कर रहे थे. जिसके बाद ACB ने राजाराम गुर्जर (Rajaram Gurjar) को गिरफ्तार कर लिया है. ACB एडिश्नल एसपी बजरंग सिंह ने पूछताछ की.
आपको बता दें कि जयपुर शहर में कचरा उठाने वाली BVG कंपनी का भुगतान करने के मामले में 10 फीसदी कमीशन मांगने के आरोपों में घिरे निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर (Soumya Gurjar) के पति पर ACB ने शिकंजा कस लिया है. एसीबी ने इस पूरे मामले में अब केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है.शाम तक इस पूरे घटनाक्रम में ACB अफसर खुलासा कर सकते हैं. लेन देन करने के मामले में पहले वीडियो वायरल हुए थे. उसके बाद ACB ने इस केस में प्राथमिकी दर्ज की थी और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद वीडियो के फोरेसिंक कराई गई थी. उधर इस पूरे घटनाक्रम में नाम आने के बाद निलंबित मेयर और उनके पति दोनों का ही यह कहना था कि यह उनको फंसाने की साजिश है. उन्होने कभी लेन देन की बात ही नहीं की है.
उल्लेखनीय है कि हैरिटेज जयपुर (Heritage Jaipur) की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर (Soumya Gurjar) को कोर्ट से झटका लगा हैं. 6 माह के अंतराल के दौरान सरकार को उनके मामले की जांच करने के निर्देश अदालत ने दिए हैं. इसके विरोध में उन्होनें जो भी याचिकाएं लगाई हैं वे खारिज कर दी गई हैं. पहले से ही परेशानियों में घिरी सौम्या गुर्जर (Soumya Gurjar) के बाद अब उनके पति की परेशानी बढ़ती दिख रही है. वह पहले भी करौली पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे और अब जयपुर में ACB के हत्थे चढ़ गए हैं.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!