न्याय विभाग की परीक्षा कटघरे में,आंदोलन पर उतरे छात्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।हाईकोर्ट स्टेनो के रिजल्ट में धांधली उजागर होने के बाद छात्रों ने रिट दायर की है। छात्रों ने रिजल्ट को लेकर आज बीकानेर में विरोध प्रदर्शन किया तथा कहा कि अगर मामले में सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रखेंगे।
इस संदर्भ में छात्रों ने बताया कि जिला न्यायालयों में रिक्त आशुलिपिक पदों हेतु आशुलिपिक प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 3.4.2021 से 8.4.2021 तक आर्या इंजीनियरिंग कॉलेज, जयपुर में आयोजित हुई। इस परीक्षा के आयोजन से लेकर परीक्षा परिणाम जारी करने तक घोर अनियमितताएं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किस नियम के तहत काॅपी जांच की गई है, उसे सार्वजनिक किया जावे? कट ऑफ़ क्यूँ नहीं निकाली,आरक्षण का लाभ क्यूँ नहीं,कितनी गलतिया माफ़ हुई,. तीन तारीख की प्रथम शिफ्ट मे 113 विद्यार्थियों का कैसे सलेक्शन हुआ,. जिन विद्यार्थियों के 50 शब्द नहीं बोले गये थे उनका सलेक्शन केसे हुआ इसे स्पष्ट किया जाए।
छात्रों ने मांग की कि जब तक यह रिट याचिका समाप्त नहीं होती तब तक के लिए सभी का साक्षात्कार रोका जावे।
इस संदर्भ का पत्र माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय एवं रजिस्ट्रार जनरल महोदय के नाम जारी कर इस समस्या से भी अवगत करवाया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!