पक्षियों के लिए परिंदे लगाना नेक कार्य: उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लूणकरणसर। ब्राह्मण महासभा में गौ सेवार्थ जन हितार्थ सुंदरकांड मंडली के तत्वावधान में गायों के लिए कुंडिया पक्षियों के लिए परिंदा लगाओ अभियान की शुरुआत उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार ने की इस दौरान उन्होंने कहा की पक्षियों के लिए परिंदे लगाना नेक कार्य है सुंदरकांड मंडली लगातार ऐसे कार्य करके और गायों की निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है यह सराहनीय कार्य है। इस दौरान अध्य्क्ष श्रवण तावनीया द्वारा 130 परिंडे व गायों के लिए 21 कुंडिया मुहैया करवाई गई । भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद ने कहा कि भीषण गर्मी में निराश्रित पशुओं को चिकित्सा, आवास,भोजन के लिए गौ शालाओ में भिजवाया जाए।ब्राह्मण महासभा के अध्य्क्ष अजय गौड़ ने कहा कि मंडली द्वारा नियमित रूप से पानी के टैंकर खेलियों में डलवाये जा रहे हैं व एम्बुलेंस द्वारा घायल पशुओं को उपचार प्रदान करवाया जा रहा है।इस दौरान साहब राम कायल,हरिदत्त शर्मा,पुरुषोत्तम सारस्वत, शिवजी माली,मुरली पूरी,रामरख नाइ,भँवर करवा, नेमचंद शर्मा,गजु सुथार,देवजी गुरावा, प्रेम नाथ,मनोज जोशी,मनीराम पारीक,श्याम खेण्डलवाल,राकेश जांगिड़ इत्यादि ने विचार रखे । मंच संयोजन ओम प्रकाश आजाद ने किया ।

Categories:
error: Content is protected !!