परिणीति की चूड़ा रस्म से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम:23 की शाम को संगीत, 24 को सेहराबंदी, बारात, जयमाला, फेरे, विदाई और रिसेप्शन होगा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

परिणीति की चूड़ा रस्म से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम:23 की शाम को संगीत, 24 को सेहराबंदी, बारात, जयमाला, फेरे,​ विदाई और रिसेप्शन होगा

उदयपुर

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। - Dainik Bhaskar

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

आप सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों झीलों के शहर में 24 सितंबर को फेरे लेंगे। दो दिन के इस इवेंट का इन्विटेशन कार्ड भी सामने आया है। 24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी का कार्यक्रम द ताज लेक पैलेस में होगा और इसके बाद बारात द लीला पैलेस होटल के लिए रवाना होगी।

​उदयपुर में पिछोला झील के किनारे स्थित द लीला होटल में शादी के आयोजन होंगे। इसके अलावा लेक पैलेस से लेकर उदयविालास में भी बुकिंग कराई गई है। इन्विटेशन कार्ड के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परीणिति की चूड़ा सेरेमनी के साथ शादी की रस्में शुरू होंगी।

राघव-परिणीति की शादी का इन्विटेशन कार्ड जो सोशल मीडिया पर आया।

राघव-परिणीति की शादी का इन्विटेशन कार्ड जो सोशल मीडिया पर आया।

90s की थीम पर होगी संगीत सेरेमनी, लीला में होगा लंच
चूड़ा सेरेमनी के बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी, बताते हैं कि इसमें 90 के दशक के गानों से शाम सजेगी। कार्ड के अनुसार 24 सितंबर को राघव बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे।

दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगी। इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8.30 बजे से रिसेप्शन और गाला डिनर होगा।

जानिए एक नजर में शादी का पूरा शेड्यूल

23 सितंबर 2023

  • चूड़ा सेरेमनी- सुबह 10 बजे
  • संगीत- शाम 7 बजे

24 सितंबर 2023

  • राघव की सेहराबंदी दोपहर 1 बजे
  • बारात- दोपहर 2 बजे
  • जयमाला शाम 3:30 बजे
  • फेरे- शाम 4 बजे
  • विदाई- शाम 6:30 बजे
  • रिसेप्शन- रात 8:30 बजे
राघव-परिणीति की शादी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसमें लिखा है कि 90s की थीम पर संगीत सेरेमनी होगी।

राघव-परिणीति की शादी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसमें लिखा है कि 90s की थीम पर संगीत सेरेमनी होगी।

शादी का इन्विटेशन कार्ड जो सोशल मीडिया पर आया। रिसेप्शन भी उदयपुर में होगा।

शादी का इन्विटेशन कार्ड जो सोशल मीडिया पर आया। रिसेप्शन भी उदयपुर में होगा।

कई वीवीआईपी आएंगे शादी में
इस आयोजन में कई वीवीआईपी आएंगे। देश के कई प्रमुख नेता, उद्यमी व फिल्मी ​हस्तियां इस शादी समारोह में आएंगे। परिणीति और राघव के परिवार के सदस्य 22 सितंबर की शाम तक उदयपुर पहुंच सकते हैं।

मई महीने में हुई थी सगाई
इससे पहले परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

पढ़ाई के दौरान से एक-दूसरे को जानते हैं परिणीति-राघव
परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। रिपोट्‌र्स के मुताबिक दोनों तभी से एक-दूसरे को जानते हैं।

Categories:
error: Content is protected !!