परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के लिए भाजपा युवा मोर्चा की तैयारियां बैठक युवा मोर्चा निकलेगा बाईक रैली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर संभाग में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का आगाज हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी की पावन धरा से पांच सितम्बर को हो गया 10 सितंबर को यात्रा बीकानेर शहर में प्रवेश करेगी जिसको लेकर जिला भाजपा मुख्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कर अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी किस तरह परिवर्तन यात्रा विशाल और भव्य हो सके उस पर चर्चा हुई, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यात्रा संयोजक वेद व्यास ने कहा परिवर्तन यात्रा बीकानेर शहर में प्रवेश के बाद युवा मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा हल्दीराम प्याऊ पर यात्रा का स्वागत रहेगा उसके बाद सैंकड़ों बाईक, चार पहिया वाहनों के साथ भाजयुमो कार्यकर्ता समूह में परिवर्तन यात्रा के साथ रहेंगे। आज की बैठक में शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी ने अपने विचार रखे। यात्रा के सह संयोजक निशांत गौड, पूर्व विधानसभा संयोजक मदन सोनी, सह संयोजक धीरज पंडित, पश्चिम विधानसभा संयोजक कवि आचार्य, सह सयोंजक नितिन हर्ष, गजेंद्रसिंह भाटी, राजेंद्र जालप उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!