पशु कल्याण एवं संरक्षण के लिए एडब्ल्यूबीआई पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 27 को विज्ञान भवन दिल्ली में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड एक वैधानिक सलाहकार निकाय है जिसकी स्थापना 1962 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम,1960 (1960 का क्रमांक 59) की धारा 4 के तहत की गई थी और यह मत्स्य पालन,पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में कार्य कर रहा है ।

जानकारी देते हुए बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद ने बताया कि “सामान्य रूप से पशु कल्याण को बढ़ावा देना और विशेष रूप से पशुओं को अनावश्यक दर्द या पीड़ा से बचाना है”।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड पशु कल्याण कानूनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को सलाह देता है और देश में पशु कल्याण को बढ़ावा देता है।
इस संबंध में 14 जनवरी 2025 से पूरे देश में पशु कल्याण पखवाड़ा 2025 मनाया जा रहा है तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने भी 14 जनवरी 2025 से 13 मार्च 2025 तक पशुपालन एवं पशु कल्याण माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
पशु कल्याण एवं संरक्षण के लिए बोर्ड पुरस्कार प्रदान कर रहा है, ताकि पशु कल्याण कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जा सके और पशुओं की सुरक्षा तथा पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया जा सके।
इस संबंध में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड 27 फरवरी, 2025 को हॉल नंबर 6, विज्ञान भवन नई दिल्ली में समारोह मना रहा है। पुरस्कारों का वितरण पशु कल्याण कार्यकर्ताओं और पशु प्रेमियों द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देने के लिए 1966 से प्राणी मित्र पुरस्कार प्रदान किया है।
इसके अलावा 2001 से जीव दया पुरस्कार भी शुरू किया गया। उपरोक्त पुरस्कार प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी द्वारा प्रदान किए जाएंगे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!