पहली बार बीकानेर के अपेक्स हॉस्पिटल में प्रारंभ होगा , इलेक्ट्रो ईको फिजियोलॉजी : हृदय की अनेक बीमारियों से ग्रसित लोग करवा सकेंगे इलाज, 20 और 21 जनवरी को होगा रजिस्ट्रेशन

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
पहली बार बीकानेर के अपेक्स हॉस्पिटल में प्रारंभ होगा,इलेक्ट्रो ईको फिजियोलॉजी


बीकानेर। पहली बार बीकानेर के अपेक्स हॉस्पिटल में हृदय रोगों के लिए इलेक्ट्रो एक फिजियोलॉजी पद्धति की मदद से इलाज किया जा सकेगा। मुंबई से इस पद्धति का 6 महीने का कोर्स करके बीकानेर लौटे डॉक्टर सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि इससे हृदय के अनेक रोगों का इलाज संभव है। अस्पताल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ गुरजीत कौर ने बताया कि 20 एवं 21 जनवरी को अस्पताल में इलेक्ट्रो इको फिजियोलॉजी पद्धति से इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य किया जाएगा इसके बाद 22 तारीख से इस प्रकार के इलाज हेतु कार्य पद्धति निर्धारित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर में पहली बार इस प्रकार की पद्धति से इलाज किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस पद्धति के अंतर्गत किए जाने वाले इलाज का लाभ विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे चिरंजीवी योजना आरजेएस स्कीम इत्यादि में भी लिया जा सकेगा। उन्होंने बीकानेर के लोगों के लिए इसे एक बड़ा अवसर बताया अस्पताल के मार्केटिंग हेड नवीन मुद्गल ने बताया कि बीकानेर के आसपास के अनेक गांव डूंगरगढ़, नोखा इत्यादि में भी इस पद्धति से इलाज के लिए जनसंपर्क किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रकार की पद्धति का लाभ उठा सके और उन्हें बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!