पांचू पंचायत समिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर (पांचू)। पांचू पंचायत समिति में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें विकास अधिकारी विनेश कुमार चौधरी, सरपंच साहिबा हवादेवी, अतिरिक्त मुख्य ब्लांक शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंहा सहायक विकास अधिकारी नारायण सिंह व झपन कुमार, CHC- सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नन्द किशोर सुधार, पर्यवेक्षक सुमन खेडगावत, वीगारवत्री, प्रियदर्शिनी गहलोत, द्रोपडी शर्मा, व धर्मपाल सैनी (BPA), ओमप्रकाशजी चौधरी BC, महेन्द्रबी, आनन्द जी उपस्थित रहे तथा कार्यकर्ता, आशा, सहायिका, सचिव आदि को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस सन्दर्भ में दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महावारी स्वच्छता इत्यादि गंभीर विषयों पर विवाद चर्चा की गई साथ ही उडान योजना महिला अधिकारिता विभाग भी महत्त्वपूर्ण योजना है, और जिसके तहत महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क सैनेटरी नैपकिन बांटे गए। इसकी विशद्ध जानकारी देते हुए सभी को प्रेरित किया कि वे स्वस्थ नारी और सशक्त राजस्थान की नींव डालें । स्वस्थ नारी राजस्थान की पहचान का नारा देते हुए कोरोना की भी जानकारी दी गई।

Categories:
error: Content is protected !!